कोरोना वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन की ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में क्वालिटी तय करती है भारत की ये बेटी

1122 0

नई दिल्ली। ब्रिटेन का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वैक्सीन की खोज करने की परियोजना पर काम कर रही ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय टीम का हिस्सा भारतीय मूल की वैज्ञानिक ने कहा कि वह इस मानवीय उद्देश्य का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हैं जिसके नतीजों से दुनिया की उम्मीदें जुड़ी हैं।

क्वालिटी एस्युरेंस मैनेजर के तौर पर 34 वर्षीय दत्ता का काम यह सुनिश्चित करना है कि टीके के सभी स्तरों का अनुपालन किया जाए

बता दें कि कोलकाता में जन्मी चंद्रबाली दत्ता विश्वविद्यालय के जेन्नेर इंस्टीट्यूट में क्लीनिकल बायोमैन्चुफैक्चरिंग फैसिलिटी में काम करती हैं, जहां कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सीएचएडीओएक्स1 एनसीओवी-19 नाम के टीके के मानवीय परीक्षण का दूसरा और तीसरा चरण चल रहा है। क्वालिटी एस्युरेंस मैनेजर के तौर पर 34 वर्षीय दत्ता का काम यह सुनिश्चित करना है कि टीके के सभी स्तरों का अनुपालन किया जाए।

महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजेगा भारतीय कुश्ती महासंघ

दत्ता ने कहा कि यह व्यापक तौर पर सामूहिक प्रयास है

दत्ता ने कहा कि हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि यह अगले चरण में कामयाब होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का हिस्सा बनना एक तरह से मानवीय उद्देश्य है। हम गैर लाभकारी संगठन हैं, इस टीके को सफल बनाने के लिए हर दिन अतिरिक्त घंटों तक काम कर रहे हैं। ताकि इंसानों की जान बचाई जा सकें। यह व्यापक तौर पर सामूहिक प्रयास है और हर कोई इसकी कामयाबी के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस परियोजना का हिस्सा होना सम्मान की बात हैं।

दत्ता जीव विज्ञान के क्षेत्र में पुरुषों के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए भारत में युवा लड़कियों को प्रेरित करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बचपन का दोस्त नॉटिंघम में पढ़ाई कर रहा था, जिसने मुझे प्रेरित किया और ब्रिटेन को समान अधिकारों, महिला अधिकारों के लिए जाना जाता है। इसलिए मैंने लीड्स विश्वविद्यालय से जैव प्रौद्योगिकी में मास्टर्स करने का फैसला किया।

भारत छोड़कर यहां आना मेरे लिए असली संघर्ष रहा

दत्ता ने बताया कि भारत छोड़कर यहां आना मेरे लिए असली संघर्ष रहा है। मेरी मां भी इससे खुश नहीं थीं, लेकिन मेरे पिता हमेशा मेरे लिए महत्वाकांक्षी रहे और मैंने कहा कि मुझे अपने सपनों को पूरा करना चाहिए और समझौता नहीं करना चाहिए।

Related Post

CM Dhami reached the breakthrough program of Silkyara Tunnel

सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं

Posted by - April 16, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग (Silkyara Tunnel) के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- ‘अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो’

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus In India) के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र…
International Gita Mahotsav

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारंभ, CM नायब सिंह सैनी ने गीता यज्ञ में डाली पूर्णाहुति

Posted by - December 5, 2024 0
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में हवन यज्ञ और गीता पूजन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (International…
साहस को सलाम

साहस को सलाम : गर्भवती महिला स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की जंग में बनीं मिसाल

Posted by - April 26, 2020 0
राजस्थान। राजस्थान की भूमि वैसे तो ​बलिदानियों का क्षेत्र कहा जाता है, आज कोरोना की जंग में कई वीरांगनाएं खुद…