kashi Vishwanath

काशी विश्वनाथ  के दर्शन के लिए कोरोना जांच अनिवार्य

933 0

वाराणसी। शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्री विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संक्रमित न पाए जाने की तीन दिन पहले की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों से फिलहाल यात्रा करने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई जरूरी कार्य न हो तो आसपास के जनपदों से लोग वाराणसी न आएं और अपने घरों में ही रहे।

मुख्य शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को संक्रमित न पाए जाने की तीन दिन पहले की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश विदेश से आने वाले लोगों से अपील है कि बहुत आवश्यक न हो तो वाराणसी न आएं।

Related Post

Mahakumbh 2025

महाकुंभ में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित है योगी सरकार

Posted by - October 14, 2024 0
प्रयागराज। वर्ष 2019 में योगी सरकार के प्रयास से संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित दिव्य , भव्य और स्वच्छ कुंभ…

जम्मू कश्मीर: मारे गए मजदूरों का शव पहुंचा उनके घर, गांव में छाया ख़ौफ़ का माहौल

Posted by - October 31, 2019 0
मुर्शिदाबाद। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 29 अक्तूबर यानी मंगलवार को आतंकियों ने पांच मजदूरों की हत्या कर दी थी…