Corona in UP

यूपी में कोरोना वायरस  85  लोगों की मौत, 18 हज़ार से अधिक नए संक्रमित

935 0

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वारस संक्रमण के मामलों में जबर्दस्त उछाल आया और कोविड-19 के 18,021 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से और 85 मरीजों की मौत हो गई।

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 18,021 नये मामले सामने आये हैं जबकि संक्रमण से और 85 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक संक्रमण से 9,309 लोगों की मौत हुई है।

यूपी में कोरोना वायरस  85  लोगों की मौत, 18 हज़ार से अधिक नए संक्रमित

प्रसाद के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 7,23,582 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 95,980 है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3,474 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब तक उपचार के बाद 6,18,293 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

राज्य में इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के सर्वाधिक 15,353 मामले दर्ज किये गये थे जबकि 12 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 72 संक्रमितों की मौत की सूचना थी। प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक 93 लाख से ज्यादा कोविड-19 टीका की खुराक दी जा चुकी है।

हालात और बिगड़े, एक दिन में 879 की मौत, मिले 1,61,736 नए संक्रमित

उन्होंने बताया कि सोमवार को 2.18 लाख नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 3.71 करोड़ से अधिक परीक्षण किये जा चुके हैं। प्रसाद ने कहा कि नमूनों के परीक्षण के लिए राज्य में 12 नई आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला खोली जा रही हैं।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Posted by - August 1, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नाग पंचमी (Nagpanchami) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं…
CM Yogi

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Posted by - April 1, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को सहजनवा के पूर्व विधायक शीतल पांडेय के रामगढ़ताल/तारामंडल क्षेत्र स्थित आवास…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में समाज कल्याण विभाग की पहल, 95 वृद्धजनों को संगम में कराया पावन स्नान

Posted by - February 11, 2025 0
महाकुम्भ नगर। योगी सरकार समाज के हर वर्ग की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम…
CM Dhami

सीएम धामी ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात

Posted by - July 3, 2023 0
नई दिल्ली/उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से…