Corona in UP

यूपी में कोरोना वायरस  85  लोगों की मौत, 18 हज़ार से अधिक नए संक्रमित

952 0

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वारस संक्रमण के मामलों में जबर्दस्त उछाल आया और कोविड-19 के 18,021 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से और 85 मरीजों की मौत हो गई।

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 18,021 नये मामले सामने आये हैं जबकि संक्रमण से और 85 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक संक्रमण से 9,309 लोगों की मौत हुई है।

यूपी में कोरोना वायरस  85  लोगों की मौत, 18 हज़ार से अधिक नए संक्रमित

प्रसाद के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 7,23,582 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 95,980 है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3,474 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब तक उपचार के बाद 6,18,293 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

राज्य में इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के सर्वाधिक 15,353 मामले दर्ज किये गये थे जबकि 12 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 72 संक्रमितों की मौत की सूचना थी। प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक 93 लाख से ज्यादा कोविड-19 टीका की खुराक दी जा चुकी है।

हालात और बिगड़े, एक दिन में 879 की मौत, मिले 1,61,736 नए संक्रमित

उन्होंने बताया कि सोमवार को 2.18 लाख नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 3.71 करोड़ से अधिक परीक्षण किये जा चुके हैं। प्रसाद ने कहा कि नमूनों के परीक्षण के लिए राज्य में 12 नई आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला खोली जा रही हैं।

Related Post

CM Dhami

पीएम मोदी के सम्भावित दौरे को लेकर तैयारियों का सीएम धामी ने लिया फ़ीडबैक

Posted by - October 12, 2022 0
देहारादून। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के सम्भावित दौरे को देखते हुए ख़राब मौसम और बर्फ़बारी के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
Bsp chief mayawati

पंचायत चुनाव टाल दिए जाते तो ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की मृत्यु नहीं होती: मायावती 

Posted by - April 30, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कोरोना के चलते चुनाव में लगे कर्मचारियों की मौत पर…
CM Yogi

सीएम योगी ने अमेठी में कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का किया उद्घाटन, पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Posted by - October 30, 2023 0
अमेठी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार अमेठी जिले के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया त्रिशुंडी में 900…