यूपी में 623 कोरोना संक्रमित

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 623 हुई,दो लोगों की मौत

933 0

लखनऊ । यूपी के मुरादाबाद और कानपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 135 नये मामले प्रकाश में आने से सतर्कता बढ़ा दी गयी है। राज्य में मंगलवार सुबह तक 623 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

मुरादाबाद में कल शाम एक 49 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद में कल शाम एक 49 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी वहीं सोमवार को ही कानपुर में मृत एक 43 वर्षीय मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। इससे पहले बस्ती, मेरठ, आगरा, वाराणसी और बुलंदशहर में एक एक मरीज की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो चुकी है।

सनी लियोनी की हॉट तस्वीरों के बाद आया ये डांस वीडियो, हो रहा है वायरल

मंगलवार सुबह तक मिले 135 कोरोना संक्रमित मरीजों में तब्लीगी जमात मेंं शिरकत करने वाले 70 लोग शामिल

मुख्य चिकित्साधिकारी एम सी गर्ग ने बताया कि मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती 49 साल के व्यक्ति की सोमवार रात कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गयी थी।  सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह तक मिले 135 कोरोना संक्रमित मरीजों में तब्लीगी जमात मेंं शिरकत करने वाले 70 लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक राज्य भर में मिले मामलों में 358 लोग तब्लीगी जमात से ताल्लुक रखते हैं। ताजा मामलों में नोएडा का एक तीन माह का मासूम भी जानलेवा वायरस से संक्रमित पाया गया है।

49 लोग बीमारी से निजात पाकर अपने घरों में क्वारंटीन में है

इस दौरान 49 लोग बीमारी से निजात पाकर अपने घरों में क्वारंटीन में है। उन्होंने कहा कि ताजा मामलों में एक डाक्टर समेत 17 लोग ऐसे है जो कोरोना मरीज का इलाज करने के दौरान संक्रमित हुये है जबकि दो लोग संभल से और एक अमरोहा में पाया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा में 35, सहारनपुर में 24, मुरादाबाद मे 17, बागपत में सात, लखनऊ में नौ, गौतम बुद्धनगर में में 18, कासगंज, मेरठ, बिजनौर, हापुड़ और शामली में तीन-तीन, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में दो-दो, इटावा, मथुरा और बस्ती में एक एक नये मरीज में कोरोना संक्रमण मिला है।

Related Post

Savin Bansal inspected the construction work of main intersections

दून में ट्रैफिक सुगमता, जनसुरक्षा व पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ

Posted by - August 12, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने आज प्रातः कुठाल गेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक एवं घंटाघर में चल…

रैली में सीएम नीतीश कुमार पर एक शख्स ने फेंके पत्थर-प्याज के टुकड़े!

Posted by - November 3, 2020 0
राजनीति डेस्क.   बिहार में विधानसभा चुनाव इस समय जोरो-शोरों से जारी है. बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए…
CM Bhajanlal Sharma

भाजपा सरकार प्रदेशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर रही हैं दिन-रात काम-भजनलाल

Posted by - July 4, 2025 0
कोटपूतली-बहरोड़: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार…
Gyanvapi Masjid

ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ सर्वे

Posted by - May 15, 2022 0
वाराणसी। ज्ञानवापी (Gyanvapi Masjid) श्रृंगार गौरी मामले में न्यायालय के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन रविवार को भी कड़ी सुरक्षा…