CORONA in UP

यूपी में कोरोना से 265 और मौतें, 32,993 नए मामले

796 0

लखनऊ। Corona in UP : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 265 और लोगों की मौत हो गई तथा 32,993 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 265 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,678 हो गई है। इस अवधि में सबसे ज्यादा 39 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं।

कुंभ के आखिरी शाही स्नान पर दिखा कोरोना का असर

इसके अलावा कानपुर नगर तथा गाजियाबाद में 15-15, प्रयागराज और वाराणसी में 13-13, गौतम बुद्ध नगर में 12, जालौन और झांसी में आठ-आठ मरीजों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 32,993 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि इसी अवधि में 30,398 मरीज संक्रमण से उबरे भी हैं।

सबसे ज्यादा 4437 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं।  कानपुर नगर में 2320, वाराणसी में 1752, प्रयागराज में 1521, बरेली में 1427, मेरठ में 1291 तथा गाजियाबाद में 1068 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में इस वक्त 3,06,401 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में।,84,144 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक चार करोड़ एक लाख 41 हजार 354 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Related Post

Kukrail Night Safari

अप्रैल से होगी सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत

Posted by - March 22, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी सरकार जल्द ही ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर…
Uttarakhand Foundation Day

उत्तराखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रम में राज्यपाल एवं सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Posted by - November 9, 2022 0
देहारादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) के अवसर पर बुधवार को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य…
भारत-जापान शिखर वार्ता टली

नागरिकता संशोधन कानून विरोध का असर, गुवाहाटी में भारत-जापान की शिखर वार्ता टली

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर में हो रहे हंगामे का असर भारत-जापान शिखर बैठक पर भी पड़ा है।…

बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ मनी शाह ने वायु सेना के जांबाजों को किया सलाम

Posted by - February 26, 2021 0
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ पर शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के जांबाजों की…