corona in up

Corona in UP: यूपी में 296 कोरोना संक्रमितों की मौत

1403 0

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ( Corona in UP ) संक्रमण से होने वाली मौतों और नये मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही। राज्य में रविवार को 296 मरीजों की मौत हुई जबकि 23,333 नये संक्रमित पाये गये। पिछले दो दिनों से राज्य में कोरोना संक्रमण  ( Corona in UP ) से मरने वालों की संख्या 300 से कम दर्ज की गई है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण की वजह से मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है और राज्य में इस समय 2,33,981 मरीज उपचाराधीन हैं जो पिछले 30 अप्रैल के सापेक्ष करीब 77 हजार घट गये हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 296 मरीजों की मौत हुई और 23,333 नये संक्रमित मिले जबकि शनिवार को 298 मरीजों की मौत हुई और 26,847 नये संक्रमित पाये गये। राज्य में अब तक कुल 15,03, 490 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 15,464 संक्रमितों की मौत हुई है।

Oxygen Express, एयरफोर्स बने मददगार

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में मिले 23,333 नये संक्रमितों की सापेक्ष 34,636 मरीजों को उपचार के बाद घर भेजा गया है और अब तक 12,54,045 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि नये मरीजों की अपेक्षा स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या बढ़ी है और रिकवरी का प्रतिशत भी लगातार बढ़ रहा है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शनिवार को राज्य में 2.29 लाख से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक 4.29 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ और कानपुर नगर में 26-26 और संक्रमितों की मौत हुई और लखनऊ में।,436 नये संक्रमित पाये गये। इसी अवधि में मेरठ में।,425, सहारनपुर में।,042 नये संक्रमित मिले हैं और शेष सभी जिलों में कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या एक हजार से नीचे हो गई है। झांसी में 15, बहराइच में 13, गाजीपुर में 11 तथा गौतम बुद्ध नगर में 10 और मरीजों की मौत दर्ज की गई है।

 

 

Related Post

Amitabh Bachchan became the brand ambassador of Maha Kumbh

सीएम योगी ने अमिताभ बच्चन को बनाया महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) के प्रचार-प्रसार और इसकी दिव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत…
AK Sharma

बरसात में नागरिकों को जलभराव, गंदगी, संचारी रोगों जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े: एके शर्मा

Posted by - June 29, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निकायों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों…