Corona in India

Corona in India : पिछले 24 घंटों में 4.12 लाख नए संक्रमित, 3980 की मौत

1498 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रामण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों को देखें तो नए मामले फिर 4 लाख के पार हो गये हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 लाख,12 हजार,262 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस बीमारी से 3 हजार, 980 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 3 लाख,29 हजार,113 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़,10 लाख,77 हजार,410 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2 लाख,30 हजार,168 लोगों की मौत हो चुकी है।.

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का 65 प्रतिशत काम पूरा, जल्द होंगे ‘विश्व’ को नए रूप में बाबा के दर्शन

एक्टिव मरीजों की संख्या 35 लाख,66 हजार,398 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,72 लाख,80 हजार,844 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रिकवरी रेट भी कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट घटकर 81.98 प्रतिशत हो गया है।

 24 घंटे में किए गए 19 लाख से अधिक टेस्ट

आईसीएमआर (ICMR) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 5 मई को 19 लाख, 23 हजार, 131 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 29 करोड़,67 लाख,75 हजार,209 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Post

बजाज फिनसर्व

बजाज फिनसर्व ने ‘बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य’ की जागरुकता के लिए #StrikeOutChampionship अभियान किया लॉन्च

Posted by - July 3, 2019 0
पुणे। भारत के अग्रणी फाइनेन्शियल सर्विस ग्रुप बजाज फिनसर्व ने भारत में बच्चों को प्रभावित करने वाले स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों…
CM Dhami

खेलों से नशे के खिलाफ मजबूत संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Posted by - May 8, 2026 0
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण के दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम…
CM Dhami

नेपाल के काठमांडू में विमान हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दु:ख

Posted by - July 24, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को विमान हादसे (Nepal Plane…