Corona in india

देश में कोरोना के 3.93 लाख नए संक्रमित, 3689 की मौत, रिकवरी रेट 81.77 फीसद हुआ

922 0

नई दिल्ली। Corona in India : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को जहां संक्रमितों की संख्या 4.1 लाख के पार हो गयी थी। वहीं पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या में कुछ कमी आई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के 3,92,488 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3689 लोगों की मौत हो गई। वहीं राहत की बात यह भी है कि इसी दौरान 3 लाख, 7 हजार, 865 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

इन तीन राज्यों में सत्तारूढ़ दलों की वापसी, द्रमुक को यहां मिल रही बढ़त

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में रविवार की सुबह तक कोरोना के कुल 1 करोड़, 95 लाख, 57 हजार, 457 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2 लाख, 15 हजार, 542 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 33 लाख,49 हजार,644 है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,59 लाख,92 हजार,271 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

घट रहा है रिकवरी रेट

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ घटता रिकवरी रेट चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले कई दिनों से देश के रिकवरी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट घटकर 81.77 प्रतिशत हो गया है।

 24 घंटे में 18 लाख से अधिक टेस्ट

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 01 मई को 18 लाख, 04 हजार,954 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 29 करोड़ 01 लाख 42 हजार, 339 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Post

सिद्धू का BJP-UP पुलिस पर निशाना, ‘प्रियंका गांधी को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखना मानवाधिकारों का उल्लंघन’

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पंजाब यूनिट के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी…

सांसदों-विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला HC की मंजूरी के बगैर नहीं हो सकता वापस- SC

Posted by - August 10, 2021 0
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों के अपराधीकरण से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। इसके…
PSI

पीएसआई भर्ती घोटाले में लिप्त दो अधिकारियो को राज्य सरकार ने किया निलंबित

Posted by - July 5, 2022 0
बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने सोमवार को पीएसआई (PSI) भर्ती घोटाला मामले में आईपीएस अधिकारी अमृत पॉल को सीआईडी ​​द्वारा गिरफ्तार…
Comedian Bharti Singh

कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, एनसीबी ने की पुष्टि

Posted by - November 21, 2020 0
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। बॉलीवुड की कॉमेडियन भारती सिंह…