Corona cases are increasing continuously in the country

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले

760 0

भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर।,24,85,509 हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक मामले हैं। 19 सितंबर को कोविड-19 के 93,337 मामले आए थे। आंकड़ों के मुताबिक रविवार को महामारी से 513 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर।,64,623 हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के मामलों में लगातार 25वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है। देश में अब भी 6,91,597 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.54 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 93.14 प्रतिशत रह गई है। देश में 12 फरवरी को सबसे कम।,35,926 लोग संक्रमित थे जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत था।   आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से अब तक।,16,29,289 लोग उबर चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।

बांध के पानी में गिर जाने से दो युवकों की हुई मौत

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक तीन अप्रैल तक 24,81,25,908 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 11,66,716 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। बीते 24 घंटे में जिन 513 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 277 लोगों की महाराष्ट्र, 49 की पंजाब, 36 की छत्तीसगढ़, 19 की कर्नाटक, 15 की मध्य प्रदेश, 14-14 लोगों की उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, 13 की गुजरात, 12 की केरल तथा 10-10 लोगों की मौत दिल्ली और हरियाणा में हुई है। देश में अब तक इस महामारी से।,64,623 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से सबसे अधिक 55,656 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 12,764 की तमिलनाडु, 12,610 की कर्नाटक, 11,060 की दिल्ली, 10,340 की पश्चिम बंगाल, 8,850 की उत्तर प्रदेश, 7,234 की आंध्र प्रदेश और 7,032 लोगों की मौत पंजाब में हुई है।

Related Post

indore

इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का शुभारंभ, मिलेगा व्यवसायिक लाभ

Posted by - March 13, 2022 0
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आज रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से…
CM Yogi

योगी राज में 222 दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर, 142 अरब से अधिक की संपतियां जब्त

Posted by - March 17, 2025 0
लखनऊ। यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की अपराध को लेकर अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति से आठ वर्षों…
फिल्म ‘भीष्म’

फिल्म ‘भीष्म’ के रीमेक में अभिनय करेंगे बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर!

Posted by - March 25, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म ‘भीष्म’ के रीमेक में काम करते नजर आ सकते…