निर्भया केस का दोषी विनय

निर्भया केस का दोषी विनय बोला-पापा एक बार गले तो लगा लो…

990 0

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल के कसूरी वार्ड नंबर- 4 में पूरी तरह सन्नाटा पसरा था। फांसी की तारीख मुकर्रर होने के बाद इसी वार्ड में निर्भया के गुनहगारों को रखा गया है।

मंगलवार दोपहर को जेल कर्मी ने आवाज लगाई कि विनय तुमसे कोई मिलने आया है। अपने सेल में फर्श पर एकांत में बैठा विनय लड़खड़ाते कदम से जेल कर्मी के साथ विजिटर रूम पहुंचता है। पिता को सामने देखते ही वह फफ्क कर रो पड़ता है और यही हाल उसके पिता का भी है। उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़ते हैं।

विनय के मुंह से अचानक आवाज निकलती है कि पापा एक बार गले तो लगा लो, लेकिन दोनों एक दूसरे को छू भर पाते हैं। आधे घंटे तक चली मुलाकात के दौरान विनय की आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। वह लड़खड़ाकर गिरने लगता है जिसे जेल कर्मी थाम लेते हैं। यह दोषी विनय की अपने परिवार से अंतिम मुलाकात थी या नहीं, इस बारे में जेल प्रशासन ने खुलासा नहीं किया है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 20 जनवरी को निर्भया के चारों गुनहगारों को उनके परिवार से अंतिम बार मिलने का मौका दिया जाएगा। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल मैनुअल के मुताबिक जेल में बंद कैदियों को एक सप्ताह में दो बार परिवार के सदस्यों से मिलने की इजाजत दी जाती है।

इसके तहत ही विनय के पिता मंगलवार दोपहर अपने बेटे से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक फांसी की तारीख मुकर्रर हो जाने के बाद विनय जेल में परेशान है। ऐसे में पिता को देखकर विनय अपने आप को रोक नहीं पाया और फूट-फूट कर रोने लगा। बेटे को रोता देख उसके पिता भी अपने आपने पर काबू नहीं रख सके। उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़े। आधे घंटे की मुलाकात के दौरान पिता ने विनय को ढांढस बंधाया। वहीं, विनय ने पिता से परिवार के सदस्यों का कुशल क्षेम पूछा। मुलाकात की अवधि खत्म होने के बाद जेल कर्मी विनय को लेकर उसके सेल में चले गए। जल्द ही जेल प्रशासन उनकी अंतिम मुलाकात की तारीख तय करने वाली हैं। सूत्रों का कहना है कि यह तारीख 20 जनवरी हो सकती है।

Related Post

Senior officials of the departments are present in the Kandariana disaster-affected areas

डीएम के निर्देश पर कंडरियाणा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जमे हैं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून : जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र में भीतरली किमाडी, कंडरियाणा (Kandariana) में जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) अधिकारियों को…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - April 21, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण…