Shri Kedarnath Dham

श्री केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

550 0

देहरादून: श्री केदारनाथ धाम (Shri Kedarnath Dham) में चल रहे निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (Dr. S.S. Sandhu) द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को दिए।

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत धाम में चल रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी सहित उपस्थित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी मनुज गोयल को निर्देश देते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने, विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखे जाने तथा कार्य कर रहे मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधा सहित रहने व खाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

श्री केदारनाथ धाम के अंतर्गत समस्त यात्रा मार्ग में नेटवर्क की उचित व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं लो.नि.वि. के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धाम में चल रहे कार्यों के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में जेई की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए। यदि किसी जेई को पूर्व में तैनाती के निर्देश दिए गए हैं और उनके द्वारा अपनी तैनाती नहीं दी गई है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। मुख्य सचिव द्वारा यात्रा के दौरान बेहतर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर भी जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें: मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता: सीएम धामी

इस अवसर पर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, मुख्य अभियंता लो.नि.वि. अहमद, जिलाधिकारी मनुज गोयल, संयुक्त सचिव श्री केदारनाथ उत्थान ट्रस्ट, अधीक्षण अभियंता लो.नि.वि. राजेश चंद्र शर्मा, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत डी.एस. चौधरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार सहित अन्य विभागीय व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का आभार किया व्यक्त, कही यह बड़ी बात

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार मामले में उन्नाव के डीएम देवेंद्र पांडेय सस्पेंड

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इसी क्रम में उन्नाव के डीएम…
Rashtra Prerna Sthal

भावी पीढ़ियों में राष्ट्र व राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञता के भाव का संचार करेगी योगी सरकार

Posted by - April 15, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश की भावी पीढ़ियों में राष्ट्र…
CM Dhami

युवाओं के हितों की रक्षा हेतु नकल विरोधी कानून सबसे कठोर कानून – मुख्यमंत्री धामी

Posted by - October 2, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) विजयदशमी के अवसर पर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हिंदू नेशनल स्कूल देहरादून में आयोजित…

अनुच्छेद- 370 की दूसरी बरसी पर भाजपा ने मनाया जश्न तो पीडीपी मना रही अपमान की बरसी

Posted by - August 5, 2021 0
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने की दूसरी बरसी पर भाजपा पूरे प्रदेश में जश्न मना रही है। जम्मू…