Yogi Government

मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के बचे हुए 8,200 घरों का निर्माण भी जल्द होगा पूरा

598 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) जल्द ही एक लाख से अधिक लोगों के आवास का सपना पूरा करने जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1 लाख घरों का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (Mukhyamantri Awas Yojana-Rural) के तहत स्वीकृत 1 लाख 8 हजार घरों के सापेक्ष निर्माणाधीन 8,200 घरों को जल्द पूरा किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसे 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है।

प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि सभी के पास अपना घर हो। इसी विजन को साकार करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगे हुए हैं। पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कुल 26.16 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। 25.16 लाख आवास बन चुके हैं। शेष एक लाख आवास को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1.08 आवास स्वीकृत हैं। इसके तहत मुसहर, वनटांगिया, कुष्ट रोगी, सहारिया श्रेणी को संतृत्प किया जा चुका है। कलस्टर निर्माण को प्राथमिकता में रखा जा रहा है।

सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तरह 13 लाख पात्र परिवारों को और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1.5 पात्र परिवारों को आवास का आवंटन करा दिया जाए। सरकार इस योजना के तहत महिला सशक्तीकरण भी कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 78 फीसदी आवास महिलाओं के नाम पर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: गुजरात में भी योगी का सुशासन की गूंज, भूपेंद्र पटेल ने की तारीफ

इसके लिए उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 2018-19 में प्रदेश को 6 श्रेणियों में पुरस्कार मिला। वहीं 2019-20 में उत्कृष्ट कार्य के लिए देश में सर्वाधिक 9 श्रेणियों में प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश भारत सरकार के परफारमेंस इंडेक्स में देश में प्रथम है।

यह भी पढ़ें: खूबियों से भरपूर खादी में योगी सरकार लाएगी और निखार

Related Post

Hindu families came from Pakistan to attend Maha Kumbh

सनातन आस्था की पुकार सुन पाकिस्तान से महाकुम्भ में शामिल होने आये हिंदू परिवार

Posted by - February 6, 2025 0
महाकुम्भ नगर। सनातन आस्था के महापर्व, महाकुम्भ (Maha Kumbh) में दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था का…
Paying Guest Scheme

रामोत्सव 2024: रोजगार के नए अवसर सृजित करने में कारगर बन रही पेइंग गेस्ट योजना

Posted by - January 4, 2024 0
अयोध्या : योगी सरकार (Yogi Government) की ‘नव्य अयोध्या’ परियोजना साकार रूप लेने लगी है। इस ‘नव्य अयोध्या’ में आने…
CM Yogi

प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाएः मुख्यमंत्री

Posted by - September 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाओं के संबंध में बैठक की। इसमें…
World Disabled Day

दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

Posted by - June 19, 2024 0
लखनऊ। प्रत्येक वर्ष तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस (World Disabled Day) के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट…