प्रियंका गांधी

मोदी सरकार के विभाजनकारी कानून से देश का संविधान खतरे में : प्रियंका गांधी

891 0

नई दिल्ली। देश में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस भारत बचाओ रैली कर रही है।

इस रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम किन ताकतों से किन शक्तियों से देश को बचाना चाहते हैं। हमारा देश एक स्वतंत्रता संग्राम से उभरा। उन्होंने कहा कि ये देश प्रेम का देश है, अंहिसा का देश है, भाईचारे का देश है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एक-दूसरे का हाथ थामने का है ये देश है। एक मजबूत सपने का है देश, फैक्टरी में कड़ी मेहनत करने वाला यह देश है। यह देश हर जवान में मन में देशप्रेम जगाने वाला है। हर हिंदुस्तानी को लोकतंत्र की शक्ति देने वाला है, यह देश क्योंकि भारत में इस समय एक ऐसी सरकार की छाया है। जो असमानता दे रही है। कुछ साल पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था चीन की तरह तेजी से बढ़ रही थी, लेकिन आज जीडीपी पालात में चली गई है।

भाजपा है तो 100 रुपये किलो की प्याज मुमकिन है। भाजपा है तो चार करोड़ नौकरियां मुमकिन है। भाजपा है तो 15 हजार किसानों की आत्महत्या मुमकिन है। भाजपा है तो नवरत्न कंपनियों की बिक्री मुमकिन है। भाजपा है तो ऐसे कानून बन रहे है जिससे देश का संविधान खतरे में है।

पूर्व वित्र मंत्री पी चिदंबरम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छह महीने में मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। फिर भी मंत्री पूरी तरह से समस्या का समाधान करने में फेल हैं। बीते शुक्रवार को वित्त मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। केवल एक चीज जो उन्होंने नहीं कही, वह है ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’।

आईसीयू में है देश अर्थव्यवस्था: राहुल गांधी

इसी बीच रैली से पहले राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाी के विरोध में वह आज जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही ने देश की अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दी है। उन्होंने कहा कि खराब अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा।

Related Post

CM Yogi addressed the Guru Purnima festival

भगवान राम, कृष्ण व शंकर के बिना भारत का पत्ता भी नहीं हिल सकता :सीएम योगी

Posted by - July 10, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि भगवान श्रीराम, प्रभु श्रीकृष्ण और देवाधिदेव महादेव शंकर…