Atiq-Ashraf Shootout

प्रयागराज घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन

408 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज (Prayagraj Incident) में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) की हत्या की जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय के नेतृत्व में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। यह आयोग दो माह के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगा। इस संबंध में गृह विभाग ने रविवार को आदेश जारी किया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक गृह विभाग ने कमीशन ऑफ इन्क्वायरी एक्ट 1952 के तहत 15 अप्रैल को प्रयागराज के सम्पूर्ण घटनाक्रम की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है।

पुत्र की ही नहीं, अतीक-अशरफ की कब्र पर भी परिजन नहीं चढ़ा पायेंगे फूल

न्यायिक आयोग दो माह के भीतर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंपेगा। आयोग उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय के नेतृत्व में जांच करेगा। दो अन्य सदस्यों में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी होंगे।

Related Post

Deepotsav

Deepotsav 2023: भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के प्रसंगों पर निकलेंगी झांकियां

Posted by - October 30, 2023 0
अयोध्या। योगी सरकार द्वारा दीपोत्सव ( Deepotsav) कार्यक्रम की सारी तैयारी हो चुकी है। यहां निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा की…

बुजुर्गों को फ्री में अयोध्या यात्रा कराएगी दिल्ली सरकार, कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला

Posted by - October 27, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बुधवार को हुई विशेष कैबिनेट बैठक में तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल…
CM Yogi

वृहत्तर भारत के कंकड़-कंकड़ में भगवान शंकर: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - July 24, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वृहत्तर भारत में उत्तर से दक्षिण तथा पूरब से…