Dhami

युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का हमारा प्रयास: धामी

561 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (Dehradun Literature Festival) के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, वे हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के सहयोग से उत्तराखंड (Uttarakhand) को अग्रणी राज्य बनाएंगे, पर्यटन क्षेत्र में भी देश में राज्य को पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपट रहित व्यवहार उत्तराखंड की पहचान है। हमारे युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं, युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का हमारा प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव जग जाहिर है। उनके कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: योजनाओं की रफ्तार और गुणवत्ता में कोई परेशानी तो मुझे बताएं: स्वतंत्र देव

मुख्यमंत्री ने कहा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेजी से कार्य चल रहा है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा, जिससे देहरादून से दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे की रह जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आंदोलन पर आधारित वरुण गुप्ता की फिल्म “तिराहा” का पोस्टर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष, प्रसिद्ध लेखक व कवि प्रसून जोशी तथा फिल्म निर्माता निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सतीश शर्मा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद का किया सवागत!

Related Post

Dhami Cabinet

CM Dhami ने आपदा नियंत्रण कक्ष में बीआरओ बचाव अभियान की समीक्षा की

Posted by - March 2, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को लगातार दूसरे दिन देहरादून के आईटी पार्क में…
CM Dhami

केदारनाथ की सौगंध खाता हूं कि…सीएम पुष्कर सिंह धामी की आखिर क्या मजबूरी?

Posted by - November 12, 2024 0
केदारनाथ की सौगंध खाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कहा कि उन्होंने कभी भी केदारनाथ…
Pushkar Singh Dhami

बनबसा स्टेडियम में पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, जनसभा को किया संबोधित

Posted by - April 2, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) शुक्रवार को दो दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे। चंपावत के बनबसा स्टेडियम…
CM Dhami paid tribute to Dr. Sarvepalli Radhakrishnan

डॉ. राधाकृष्णन का जीवन दर्शन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा: सीएम धामी

Posted by - September 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं विचारक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन…
Amit Shah

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृह मंत्री

Posted by - January 22, 2026 0
हरिद्वार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी…