स्मृति पर कांग्रेस का तंज

स्मृति के 12वीं पास पर कांग्रेस का तंज, क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी

1023 0

अमेठी। उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर bjp पार्टी की उम्मीदवार स्मृति इरानी को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया है। इरानी ने नामांकन के दौरान दिए गए शपथपत्र में बताया है कि वह ग्रैजुएट नहीं हैं इस पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इरानी पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने स्मृति के हिट टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तर्ज पर इरानी की डिग्री पर कटाक्ष किया है।

ये भी पढ़ें :-पीएम मोदी के सामने खुदकुशी कर लूंगा, नागरिकता बिल पास नहीं होने दूंगा –बीजेपी उम्मीदवार 

आपको बता दें कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘एक नया सीरियल आने वाला है क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी। इसकी शुरुआती लाइन होगी- ‘क्वालिफिकेशन के भी रूप बदलते हैं, नए-नए सांचे में ढलते हैं। एक डिग्री आती है, एक डिग्री जाती है, बनते हलफनामे नए हैं…क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी।’

ये भी पढ़ें :-पीएम मोदी के सामने खुदकुशी कर लूंगा, नागरिकता बिल पास नहीं होने दूंगा –बीजेपी उम्मीदवार 

जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने ने आगे कहा कि स्मृति ईरानी जी ने अपनी शैक्षणिक योग्यता को लेकर एक चीज कायम की है कि किस तरीके से ग्रैजुएट से 12वीं कक्षा के हो जाते हैं। वो मोदी सरकार से ही और मोदी सरकार में ही मुमकिन है।’ इसके साथ ही उन्होंने ईरानी के 2004, 2011, 2014 के हलफनामों की तस्वीर भी साझा की है।

Related Post

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों को सजा, सही व्यवहार सिखाने के लिए करना होगा 6 माह का कोर्स

Posted by - May 6, 2019 0
टेक डेस्क। सोशल मीडिया पर नफरत भरी पोस्ट, करने पर ऑस्ट्रिया में अब दोषी को को नई तरह की सजा…
cm yogi

श्री रामनगरी से वृहद स्वच्छता अभियान का आगाज करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Posted by - January 13, 2024 0
अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या रहेंगे। वे उत्तर प्रदेश…
kalyan singh

पंचतत्व में विलीन हुए बाबूजी, जय श्रीराम के नारों के बीच बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि

Posted by - August 23, 2021 0
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का सोमवार को…
Film Institute

इंटरनेशनल फिल्म सिटी में बनने वाले फिल्म इंस्टीट्यूट में यूपी के युवाओं को मिलेगी वरीयता

Posted by - May 28, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के पास बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी (International Film City) में…