महंगाई पर प्याज की मार

कांग्रेस का संसद में प्रदर्शन ‘महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार’

1066 0

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार को संसद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार संसद में उनकी आवाज दबा नहीं सकती है। बता दें कि पी चिदंबरम 105 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद बुधवार सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हुए हैं। उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला।

चिदंबरम ने कहा कि मंत्री के रूप में मेरा रिकॉर्ड और विवेक बिल्कुल स्पष्ट

चिदंबरम ने कहा कि मंत्री के रूप में मेरा रिकॉर्ड और विवेक बिल्कुल स्पष्ट है। जिन अधिकारियों ने मेरे साथ काम किया, जिन उद्योगपतियों ने मुझसे बातचीत की और जिन पत्रकारों ने मेरा अवलोकन किया। वह इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं। चिदंबरम ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों के साथ प्याज की कीमतों पर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मैं वापस आकर खुश हूं। सरकार संसद में मेरी आवाज नहीं दबा सकती।

चिदंबरम बोले – पीएम मोदी अर्थव्यवस्था पर मौन और उनके मंत्री को जनता को दे रहे हैं झांसा 

संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

कांग्रेस सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया जिसमें पी चिदंबरम के अलावा गौरव गोगोई, अधीर रंजन चौधरी, कुमारी शैलजा, के सुरेश, कार्ति चिदंबरम आदि ने हिस्सा लिया। कांग्रेस सांसदों के हाथों में पोस्टर थे जिस पर लिखा था ‘महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार’। वह प्याज की कीमत कम करने के लिए कदम उठाने की मांग भी कर रहे थे। कांग्रेस सांसद अपने साथ एक टोकरी प्याज भी लेकर आए थे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  कहा कि सरकार ने देश में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए

चिदंबरम सुबह बैठक शुरू होने पर सदन में आए और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने उनसे हाथ मिलाते हुए उन्हें गले लगाया। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी उनसे हाथ मिलाया। अगली सीट पर बैठे चिदंबरम पास बैठे ए के एंटनी और आनंद शर्मा से बातचीत करते देखे गए। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा था कि सरकार ने देश में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। जिनमें इसके भंडारण से जुड़े ढांचागत मुद्दों का समाधान निकालने के उपाय शामिल हैं।

Related Post

मजदूरों के हिस्से पर भी लूट! पिछले चार सालों मे मनरेगा की योजनाओं में 935 करोड़ की ठगी

Posted by - August 21, 2021 0
कोरोना संकट के बीच जहां मनरेगा शहरों से लौटे मजदूरों के लिए सहारा बना वहीं अब खुलासा हुआ कि इसमें…
up bus

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में सड़क परिवहन ढांचे का किया जा रहा है आधुनिकीकरण

Posted by - December 7, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा (Road Safety) , आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी…
PMGSY

अधिक बसावट वाले क्षेत्रों को पीएमजीएसवाई की सड़कों से जोड़ेगी योगी सरकार

Posted by - December 21, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के ग्रामीण और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।…
गोमूत्र से कैंसर ठीक

साध्वी प्रज्ञा के गोमूत्र से कैंसर ठीक होने के दावे को डॉक्टरों ने बताया बकवास

Posted by - April 25, 2019 0
मुम्बई । मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…