लखीमपुर मामले में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, मुलाकात के लिए मांगा समय

637 0

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए लोगों के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात का समय मांगा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सात नेताओं का नाम भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाने की मांग के साथ एक ज्ञापन सौंपेगी।

कांग्रेस महासचिव संगठन केसी. वेणुगोपाल ने रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में कहा है कि लखीमपुर की घटना के हवाले से लिखा है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस गाड़ी ने किसानों को रौंदा है उसे गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुत्र चला रहा था लेकिन सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

वहीं गृह राज्य मंत्री पर लगे आरोपों के बाद भी सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पत्र में राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल इस मुद्दे पर मुलाकात कर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराना चाहता है।

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के अलावा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी और गुलाम नबी आजाद भी मौजूद रहेंगे।

 

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवाल का शुभारंभ किया

Posted by - February 4, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार काे देहरादून में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवाल…

जेपी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से जेपी के ही विचार को हटा रही संघी सरकार – लालू यादव

Posted by - September 2, 2021 0
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जेपी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम को लेकर बिहार की नीतीश सरकार…
कमलेश तिवारी हत्याकांड

कमलेश तिवारी हत्याकांड: यूपी पुलिस ने कातिलों पर रखा इतने लाख का इनाम

Posted by - October 21, 2019 0
लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या मामले में आरोपियों को सोमवार यानी आज गुजरात से लेकर…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ

Posted by - December 19, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज गुरुवार को रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर शुभारंभ किया।…