CM Dhami

कांग्रेस ने हरियाणा में चलाया खर्ची-पर्ची का सिस्टम : पुष्कर सिंह धामी

314 0

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पंडित मूलचंद शर्मा के पक्ष में गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रोड शो किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा के लोग तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अंदर जाने के बाद कह रहा हूं कि जगह-जगह लोगों के अंदर उत्साह है, उन्हें देखा है कि 10 साल में शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था के क्षेत्र व सडक़ों की कनेक्टिविटी जैसे हर क्षेत्र में काम हुआ है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि 2004 से 2014 के बीच में कांग्रेस की सरकार रही, जिसमें लोगों ने भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, जातिवादी सरकार और पर्ची खर्ची सिस्टम को भी देखा है। इन 10 सालों में जो हरियाणा में काम हुआ है, विकास की बुलंदियों को छुआ है।

भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है, उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में आज आयोजित रोड शो में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) पहुंचे और भव्य रोड शो के माध्यम से उनके पक्ष में लोगों से वोट की अपील की है।

सीएम योगी ने जनता से कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछिए, कहां है ‘खटाखट-खटाखट’

मूलचंद शर्मा के कहा की शहर बल्लभगढ़ की देव तुल्य जनता का रोड शो में उन्हें पूरा समर्थन और प्यार मिला है। उन्होंने रोड शो को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

Related Post

झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव: दूसरे चरण में 20 सीटों पर 63 फीसदी, बहरागोड़ा में 75 फीसदी वोटिंग

Posted by - December 7, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया है। दूसरे चरण में 20 सीटों…
CM Yogi

सात साल में सौर ऊर्जा आधारित विद्युत परियोजनाओं में हुई 10 गुना बढ़ोतरी : योगी

Posted by - February 7, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रदेश में हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को भी सदन में रखा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में…

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना बनाए गए दिल्ली पुलिस चीफ

Posted by - July 28, 2021 0
गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। अस्थाना को उनके सेवानिवृत्ति…