PM Modi

भाजपा का मतलब है विकास, समाधान, कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़: पीएम मोदी

246 0

जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में देश की सियासत दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस है। आज एक तरफ देश को परिवार मानने वाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है। एक तरफ दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है, तो दूसरी ओर विदेश में जाकर भारत को कोसने वाली कांग्रेस है। ऐसी देश विरोधी परिवारवादी ताकतों के खिलाफ राजस्थान हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहा है। भाजपा का मतलब है विकास, समाधान, कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  मंगलवार को राजस्थान के कोटपुतली में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन वो देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर भाजपा जीती तो देश में आग लग जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे 10 साल से कांग्रेस की लगाई हुई आग को बुझा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र से सटी सीकर और अलवर लोकसभा क्षेत्रों को भी साधा। उन्होंने कहा कि बहुत कुछ हुआ होगा, लेकिन दस साल में जो हुआ, वो सिर्फ ट्रेलर है। भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक निर्णयों वाला होने वाला है। कांग्रेस ने देश को डराकर रखा कि राम मंदिर का नाम लिया तो देश जल जाएगा, आग लग जाएगी। भव्य राम मंदिर बना। दीपक जले और कहीं आग भी नहीं लगी। मोदी ने कहा कि राजस्थान ने 2014 में भाजपा को 25 की 25 सीटें दी थीं। 2019 में भी एनडीए को सारी सीटें दी थीं। अब 2024 में भी राजस्थान 25 की 25 सीटें देने का फैसला कर चुका है।

मोदी (PM Modi)  ने कहा कि इन लोगों ने डरा कर रखा कि राम मंदिर का नाम भी लोगे तो देश जल जाएगा। आग लग जाएगी। भव्य राम मंदिर बना। दीपक जले, लेकिन आग नहीं लगी। दस साल में जो हुआ, वो ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ बाकी है। भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक निर्णय वाला होने वाला है। लाेग कहते हैं कि मोदीजी अब बहुत हो गया, अब आराम करो, लेकिन मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ। मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। मोदी ने कहा कि भारत की सफलता के बीच मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि दस साल में हमने सब कुछ पूरा कर दिया लेकिन यह भी सत्य है कि जो काम आजादी के बाद पांच-छह दशकों में नहीं हो पाए, वह काम हमने करके दिखाए हैं। देश को जिस गति की जरूरत थी, हमने उस गति से काम किया है। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, भाजपा ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल कर दिखा दिया है। उन्होंने ऐसा डराकर रखा कि अनुच्छेद 370 काे कोई छुएगा तो भयंकर करंट लग जाएगा। उन्हें पता नहीं है कि यह मोदी है।

प्रधानमंत्री को पहाड़ी टोपी, ऐपण कला और आदि कैलाश का चित्र किया गया भेंट

मोदी (PM Modi)  ने कहा कि मैं उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं, इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं। वे मुझे गालियां देते हैं और कह देते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है, इसलिए भ्रष्टाचार की जरूरत नहीं है। उनका परिवार है तो क्या भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल जाता है क्या? मेरा परिवार देश की जनता है। उन्होंने कहा कि ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैली पर रैली करती जा रही हैं। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। आज कांग्रेस के लोगों ने अपने खतरनाक इरादे जताने शुरू कर दिए हैं, इसलिए देश को बचाने के लिए ये चुनाव बेहद अहम है। आज देश में भाजपा की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और बढ़ गई है। मैं परिवारवादी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं, इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या मुझे ऐसे सवाल उठाने चाहिए या नहीं। कांग्रेस कहती है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है, इसलिए उसे भ्रष्टाचार करने की जरूरत नहीं है, तो क्या जिसके पास परिवार है, उसे भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल जाता है। मेरे लिए तो जनता ही मेरा परिवार है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी (PM Modi)  ने कहा कि देश में गरीबी कांग्रेस की वजह से है। कांग्रेस की वजह से रक्षा सामग्री के लिए दूसरे देशों की ओर देखना होता था। कांग्रेस ने कभी सेना को आत्मनिर्भर नहीं होने दिया। कभी भारत की पहचान दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयात करने वाले देश की थी। अब निर्यात में छवि बन रही है। देश में पहली बार हुआ है कि 21 हजार करोड़ से ज्यादा का हथियार निर्यात किया गया है। आज भारत 80 से ज्यादा देशों को हथियार निर्यात करता है।

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री (PM Modi)  ने कहा कि ईआरसीपी परियोजना को कांग्रेस ने दशकों से लटकाए रखा। हमने यमुना के पानी के मामले को भी हल किया। इन परियोजनाओं से इलाके के किसान को काफी फायदा होगा। हम ईमानदारी से आपके लिए प्रयास करते हैं। नीयत सही तो नतीजे सही।

Related Post

CM Vishnudev Sai

कांग्रेस को ऐसा हराएं कि बघेल दोबारा यहां नहीं आए : विष्णुदेव साय

Posted by - April 14, 2024 0
रायपुर / राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडेय के समर्थन में रविवार को आयोजित विशाल जनसभा…
cm dhami

सीएम धामी ने खुमाड़ शहीद दिवस में किया प्रतिभाग, कई योजनाओं की घोषणा

Posted by - September 5, 2022 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सल्ट, अल्मोड़ा में 5 सितंबर  ‘सल्ट क्रान्ति’ के अवसर पर…
PM Modi

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, बोले- रेवड़ी कल्चर को करना खत्म

Posted by - July 16, 2022 0
जालौन: उत्तर प्रदेश को रफ़्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज शनिवार को जालौन में 296…
CM Dhami

धामी का आज का दिन रहा गरीबों के नाम, 2600 परिवारों को दिए नजूल पट्टे

Posted by - March 6, 2024 0
रुद्रपुर/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सरकार का आज का दिन ऊधम सिंह नगर जिले के गरीबों…