congress leader

मधुसूदन मिस्त्री समेत कई कांग्रेसी नेता हुए कोर्ट में पेश, मिली अंतरिम जमानत

698 0

प्रयागराज । जिले में चार साल पुराने मामले की सुनवाई के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं (congress leaders)  ने एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। यहां सुनवाई के बाद सभी को अंतरिम जमानत दे दी गई। मामले की अगली सुनवाई पांच अप्रैल को होनी है।

नेताओं (congress leaders) पर चल रहे मुकदमों की सुनवाई करने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट बनाया गया। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, निर्मल खत्री, बोधलाल शुक्ला, केके शर्मा, रमेश मिश्रा ने विशेष कोर्ट में सरेंडर किया। मामले की सुनवाई करने के बाद जज पवन कुमार तिवारी ने सभी आरोपियों को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया।

Panchayat Election: ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची जारी, कई दावेदारों को लगा तगड़ा झटका

मामला लखनऊ में किये गए प्रदर्शन के दौरान हंगामा और पथराव करने का है। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने सभी आरोपियों से 20-20 हजार की दो जमानत और मुचलका पेश करने पर सभी को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। अब मामले की अगली सुनवाई पांच अप्रैल को होगी। इसी मामले में न्यायिक हिरासत में लेने के बाद राजब्बर को भी अंतरिम जमानत दी गई थी।

बता दें कि 17 अगस्त 2015 को चौकी प्रभारी लक्ष्मण मेला ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने गन्ना के मूल की भुगतान, भ्रष्टाचार, पेट्रोल के दाम बढ़ाने को लेकर जमकर हंगामा और पुलिस के ऊपर पथराव किया। इस दौरान अधिकारी जख्मी हो गए।

इसी मामले के मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। पांच अप्रैल को मुकदमे की अगली सुनवाई होनी है, जिसमें कई बड़े दिग्गज नेता कोर्ट के हिरासत में रहेंगे। इस मामले में राजब्बर से लेकर कई पार्टी पेश होंगे। इसके बाद जमानत की अर्जी पर सुनवाई की जाएगी।

Related Post

CM Yogi

चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए: सीएम योगी

Posted by - April 4, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के…
UP Police and NSG

आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास

Posted by - September 13, 2023 0
लखनऊ। लॉ एंड ऑर्डर की दिशा में उल्लेखनीय काम करने वाली योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में आतंकी घटनाओं को…
Home Ministry

गृह मंत्रालय आज साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित करेगा सम्मेलन

Posted by - June 20, 2022 0
नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (Home Ministry) सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विज्ञान भवन में साइबर सुरक्षा (Cyber security) और…

पीएम मोदी ने विजया राजे सिंधिया को दी श्रद्धांजलि, कहा- वह निडर और दयालु थीं

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विजया राजे सिंधिया…
AK Sharma

पर्यटन क्षेत्र में सोलर बोटों के संचालन से पर्यटकों को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलेगा: एके शर्मा

Posted by - June 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के पर्यटन क्षेत्रों को प्रदूषण मुक्त करने तथा जल परिवहन एवं पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए नदियों,…