Manish Khanduri

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी

476 0

देहरादून। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी (Manish Khanduri) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और अगले ही दिन शनिवार को उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया। इससे आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

मनीष खंडूरी (Manish Khanduri) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) , भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मनीष खंडूड़ी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड का कोई विकास कर सकता है तो वह भाजपा है।

पूर्व मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष के भाई हैं मनीष (Manish Khanduri)

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि कांग्रेस के साथ दूसरे दलों के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। गौरतलब है कि मनीष खंडूड़ी (Manish Khanduri) पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के पुत्र और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के भाई हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पौड़ी सीट से मनीष ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Related Post

Atal Bhujal Yojana

नहीं प्यासा रहेगा गांव : अटल भूजल योजना से यूपी में जल संरक्षण की नयी क्रांति

Posted by - January 26, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल संकट से निपटने की दिशा में पिछले पौने नौ वर्षों में योगी आदित्यनाथ सरकार ने…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यासित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, दिये निर्देश

Posted by - January 15, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरुवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं…