CM Nayab Singh

कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का काम कर रही है: नायब सिंह सैनी

200 0

यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही है। इनके झूठ का पर्दाफाश करना है। कार्यकर्ता मजबूती से जनता के बीच जाकर अपनी बात को रखें। वे शनिवार शाम को कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने (CM Nayab Singh Saini) कहा कि कांग्रेस प्रदेश में दस साल तक सत्ता में रही। घर- घर में जाकर नौकरी के फार्म भरें पर नौकरी नहीं दी। कांग्रेस श्वेत पत्र जारी करें। हमारी सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देने का काम किया है। कांग्रेस झूठा की राजनीति करती है। सीएम ने कहा कि तीन महीने में विधानसभा चुनाव और नगर निगम चुनाव होने है। करनाल में भाजपा के खिलाफ सभी विरोधी एकजुट हो गए हैं। यह काम के नाम पर वोट नही मांगते हैं।

उन्होंने (CM Nayab Singh Saini) कहा कि कार्यकर्ता मजबूती से आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहें। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने सबसे पहले संविधान का अपमान करने का काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान की धारा 39 में बदलाव कर अपमान किया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को 100-100 वर्ग गज प्लॉट देने का काम हमारी सरकार ने किया है। आजकल सभी कार्यालयों में अधिकारी जनता की समस्या को सुनते है, कोई समस्या नही छोड़ेंगे।

उन्होंने (CM Nayab Singh Saini) कहा कि बीपीएल परिवार के दो किलोवाट तक का केवल यूनिट खर्च के आधार पर ही बिल आएगा। एक लाख रूपये से कम आय वालों के लिए हैप्पी कार्ड योजना का लाभ 23 लाख परिवारों को मिल रहा है।

उन्होंने (CM Nayab Singh Saini) कहा कि कांग्रेस के पास कोई संगठन नही है। झूठे फार्म भरकर एक लाख रूपये देने का वायदा किया। आज लोग इनके दफ्तरों में जा रहे हैं। आज इनका नकाब उतारना जरूरी है ताकि देश के नागरिक को कोई नुकसान न हो। इनकी दुकान बंद करनी है। इस मौके पर कृषि मंत्री कंवर पाल, बंतो कटारिया, पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - November 19, 2022 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को हवालबाग, अल्मोड़ा में  ’मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत…

भारत में हिंदुओं का सर्वाधिक धर्मांतरण, परिवर्तित होने वालों में अधिकतर SC, बोले- भेदभाव है वजह- रिपोर्ट

Posted by - June 30, 2021 0
धर्मांतरण को लेकर जारी सियासत के बीच प्यू रिसर्च सेंटर के हालिया सर्वे में सामने आया है कि भारत में…
modi yogi with ayodhya

PM मोदी देखेंगे अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट, CM योगी करेंगे पेश

Posted by - February 27, 2021 0
अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या (Ayodhya) में मंदिर निर्माण के साथ इस आध्यात्मिक नगरी के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए बनाए…