CM Bhajan Lal

चुनाव आते ही झूठ और लूट की दुकान खोल देती है कांग्रेस: सीएम भजनलाल

189 0

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मलाड पश्चिम से महायुति प्रत्याशी विनोद शेलार के समर्थन में आयोजित राजस्थानी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आते ही झूठ और लूट की दुकान खोल देती है। उन्हें ना तो राज्य और राष्ट्र से प्रेम है और ना ही जनता के हित से कोई सरोकार है। स्वार्थ की भावना से ओतप्रोत कांग्रेस और इनके सहयोगियों में गठबंधन नही ठगबंधन की स्थिति है। ये लोग कभी विकास की बात नहीं करते। महाराष्ट्र की जनता अब इन इरादों को समझ चुकी है।

कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती

भजनलाल (CM Bhajan Lal) ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस की झूठ और लूट की दुकान बंद हो गई है। जनता जानती है कि विकास केवल मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। महाराष्ट्र में बहुत बडे़ बहुमत के साथ महायुति की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सीएए तीन तलाक समाप्त करने का विरोध किया। जब महायुति सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदल कर छत्रपति संभाजी नगर रखा तब भी महाविकास अघाड़ी इसका विरोध करते रहे। कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है। इन्हें भोलीभाली जनता को फंसा कर अपना काम निकालना आता है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास में कभी जाति को आधार नहीं माना। हमारी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। राजस्थान में हमारी सरकार ने 11 माह के अल्पकाल में संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत वादें पूरे कर दिये हैं। किसान सम्मान निधि में बढ़ोत्तरी, 450 रुपये में रसोई गैस सिलेण्डर, पैट्रोल-डीजल की दरों में कमी, सामाजिक सुरक्षा पेन्शन में वृद्धि जैसे कई निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिए गये हैं, जिससे किसान, महिला, गरीब तथा युवा सहित सभी वर्गों को राहत मिल सके।

पेपर लीक में 200 लोगों पर एक्शन

उन्होंने (CM Bhajan Lal) कहा कि गत सरकार के समय हुए पेपर लीक प्रकरणों से युवाओं के मन में बहुत हताशा थी। हमने इसे समझते हुए आते ही इन प्रकरणों में लिप्त पाये गए 200 लोगों को गिरफ्तार किया। हमारी सरकार बनने के बाद अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। राजस्थान की धरा महाराणा प्रताप, सूरजमल, पन्नाधाय तथा अमृता देवी की वीर भूमि है। राष्ट्र के लिए महाराणा प्रताप हो या छत्रपति शिवाजी दोनों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने भी अपनी कर्मठता के दम पर राजस्थान की मिट्टी की खुशबू पूरे विश्व भर में फैलाई है। सामाजिक सरोकार के काम में राजस्थानी सबसे आगे रहते हैं।

मारवाडियों ने अपने कर्म से ही हर क्षेत्र में अपनी साख बनाई है। मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने प्रवासी राजस्थानियों को 9 से 11 दिसंबर को राजस्थान में आयोजित होने वाले राइजिंग समिट के लिए आंमत्रित करते हुए कहा कि वे राजस्थान में निवेश करें, उनके लिए राजस्थान के द्वार हमेशा खुले हैं। राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव मदद करेंगी।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने प्रवासी राजस्थानियों से आह्वान किया कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और समाज को स़मृद्ध बनाने के लिए एकजुट होकर महायुति को वोट दें। जनता के समर्थन से डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र के सपनों को साकार कर पायेगी।

Related Post

आर्थिक सर्वे

बजट 2020 : 31 जनवरी को पेश होगा आर्थिक सर्वे, जानें कैसे होगा ऑनलाइन डाउनलोड?

Posted by - January 30, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार शुक्रवार को दोपहर बाद बजट से एक दिन पहले ससंद में आर्थिक सर्वेक्षण को पेश करेगी।…

आईईडी विस्फोट मामला: प्रतिबंधित आतंकी संगठन के तीन आरोपी सदस्यों के आवासों पर एनआईए ने ली तलाशी

Posted by - August 12, 2021 0
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड में हुए एक आईईडी विस्फोट के मामले में गुरुवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन सीपीआई…
राहुल गांधी

राहुल गांधी के करीबी जाएगें राज्यसभा, जानें- सिंधिया के अलावा कौन-कौन हैं रेस में?

Posted by - February 19, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के भीतर टीम राहुल गांधी और बुजुर्ग नेताओं के बीच खेमे बंटी हुए है। यह समस्या…
नारी तुम शक्ति हो

सरस कवयित्री सम्मेलन: ‘नारी तुम शक्ति हो तेरे पग कहां रुकते हैं…,

Posted by - January 23, 2020 0
लखनऊ। संस्कार भारती जानकीपुरम की ओर से अलीगंज के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गर्ल्स कालेज में गुरुवार को कवयित्री सम्मेलन…