CM Nayab Singh Saini

कांग्रेस​ गिरगिट के समान, लोकसभा चुनाव में झूठ फैलाया : नायब सैनी

231 0

हिसार में सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि कांग्रेस के लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। कभी किसी रूप में आते हैं कभी किसी रूप में आते हैं। कभी जवान, कभी किसान, कभी पहलवानों का मुद्दे को लेकर आते हैं। एक भी अग्निवीर को बेरोजगार नहीं रहने देंगे। खिलाड़ियों के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक काम किए।

कांग्रेस उसको भी नकार रही है। किसान, जवान, पहलवान सभी वर्गाें ने कांग्रेस के इन सभी के मुद्दों को नकार दिया। उनके ही कुछ लोगों ने कहा कि हमने कांग्रेस के लिए माहौल बनाने का काम किया। ऐसे लोग अब बेनकाब हो रहे हैं। कांग्रेस के गिरगिट रूपी रंग से बचें।

हिसार के सबसे बड़े पुल का मुख्मंत्री नायब सैनी ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जाट शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम के बाद 79 करोड़ 40 लाख की लागत से बने सूर्य नगर आरयूबी और आरओबी का उद्घाटन किया। इस पुल की लंबाई- 1185 मीटर, चौड़ाई- 10.5 मीटर चौड़ाई है।

हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी डबल ईंजन की सरकार तेजी से विकास कर रही है। तीसरी बार की सरकार इससे भी अधिक गति से काम करेगी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में झूठ का सहारा लेकर विकास की राह में कुछ ब्रेक लगाने की कोशिश की थी। कांग्रेस भ्रष्टाचार को जन्म देने तथा बढ़ाने वाली पार्टी है।

कांग्रेस ने झूठ का सहारा लेकर पवित्र संविधान का अपमान करने का काम किया। पीएम संविधान के अनुसार देश को चला रहे हैं। कांग्रेस उस संविधान का सम्मान नहीं कर रही। लोगों ने अब कांग्रेस के उस झूठ को भी पहचान लिया है। हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र में भी सूपड़ा साफ कर दिया। नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए अब नई तरकीब लेकर आएंगे।कांग्रेस ने 55 साल में कितना काम किया, नरेंद्र मोदी ने 10 साल में कितना काम किया। नरेंद्र मोदी का दस साल काम कांग्रेस के 55 साल पर भारी है।

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि 5 साल में हम दो लाख युवाओं को पक्का नौकरी देंगे। हमने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है। उस वादे को हर हाल में पूरा करेंगे। इसके अलावा भी नौकरियां देंगे। युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। हर एक नौकरी बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देंगे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि हिसार से हवाई उड़ान के संकल्प को लेकर हम कृतसंकल्प हैं। पीएम नरेंद्र के आशीर्वाद से हिसार से जल्द ही हवाई उड़ान शुरु होंगे। उद्घाटन मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी को बुलाएंगे। उनके आशीर्वाद के बिना काम पूरा कैसे होगा। हिसार में ऐलिवेटिड रोड के सवाल पर सीएम ने कहा कि इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री फैसला लेंगे।अगर किसी तरह की बाधा होगी तो उसे दूर किया जाएगा।

डीएपी को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले वर्ष जितनी खपत थी उससे 20 हजार मीट्रिक टन अधिक का वितरण कर चुके हैं। किसान थोड़ा धैर्य रखें ,अगर मांग बढ़ भी रही हैं तो उसके लिए भी व्यवस्था कर रहे हैं। मैंने पूरे आंकड़े विधानसभा के सत्र में भी रखे थे। डीएपी तथा यूरिया के लिए आएंगे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : सीएम

Posted by - December 7, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण…

दिल्ली उच्च न्यायालय सीबीएसई के 10वीं के छात्रों के लिए अंक गणना पर नौ जुलाई को सुनवाई को सहमत हुआ

Posted by - July 5, 2021 0
नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)से संबद्ध यहां स्थित स्कूलों में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के…
न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप

न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप का हिसाब बराबर, टीम इंडिया की 30 साल में सबसे शर्मनाक हार

Posted by - February 11, 2020 0
माउंट मोंगानुई। न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 5-0 से हारने के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में जबरदस्त वापसी करते हुए…
CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Posted by - May 11, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं…
गोडसे देशभक्त

राजनाथ बोले- गोडसे को देशभक्त वाले बयान की बीजेपी करती है निंदा, विपक्ष का वॉकआउट

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में दिए विवादित बयान पर कांग्रेस ने हंगामा किया।…