Ranjit Das

बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा में शामिल

539 0

देहरादून। बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास (Ranjit Das) ने भाजपा का दामन थाम लिया। रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर रंजीत दास (Ranjit Das) का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बागेश्वर उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सीट विधानसभा सदस्य व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की मृत्यु के बाद रिक्त घोषित की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर नगर विकास विभाग ने कराए विभिन्न आयोजन

नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। 21 अगस्त को नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद पांच सितंबर को मतदान व आठ सितंबर को मतगणना होगी।

Related Post

यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत

सीतापुर : यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

Posted by - February 18, 2020 0
सीतापुर। सीतापुर जिले में यूपी बोर्ड में इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत…
CM Vishnudev Sai

माधव राव सप्रे ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को दी एक नई दिशा: विष्णु देव साय

Posted by - June 18, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की 19…
cm yogi

जेवर एयरपोर्ट पर एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी योगी सरकार, कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के किसानों की आय, कृषि उत्पादकता एवं कृषि से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने…