Congress

विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस नाराज, तलाशेगी कमियां

655 0

देहरादून: विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस (Congress) को मिली हार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पार्टी प्रत्याशियों तक का मंथन होना शुरू हो गया है। प्रत्याशियों के हारने को लेकर 21 मार्च को कांग्रेस में मंथन होगा। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (Media charge) राजीव महर्षि के मुताबिक पर्यवेक्षक अविनाश पांडे (Avinash Pandey) चुनाव की स्थिति का आंकलन करेंगे। इस बैठक में अपने संगठन को मजबूती देने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें : जल्द लगेगी कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक, घटाया समय

राज्य के विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर कांग्रेस सिमट कर रह गई थी और कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को 29 हजार या फिर इससे भी अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा था। हार की वजह को तलाशने व कमियों को ढूंढने में कांग्रेस जुट गई है। वहीं कुछ नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष को सहयोग न मिलने से भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

Posted by - February 15, 2025 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
CM Yogi

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ प्रथम स्वाधीनता संग्राम-1857 करने वाले राष्ट्र आराधकों को नमन : योगी

Posted by - May 10, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के लिए बलिदान होने वाले लोगों को याद किया। उन्होंने…