nirmala sitaraman

आर्थिक वृद्धि बनाए रखने के लिए उद्योग और सरकार के बीच विश्वास जरूरी : सीतारमण

2587 0
कोलकाता । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच वृद्धि को बनाए रखने के लिए उद्योग और सरकार के बीच पूर्ण विश्वास की जरूरत है। सीतारमण ने कहा कि केंद्र ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि महामारी की दूसरी लहर के बावजूद अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार जारी रहे।

सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने यहां मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि महामारी की दूसरी लहर के बावजूद अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार जारी रहे।

उन्होंने कहा, ‘वृद्धि को बनाए रखने के लिए सरकार और उद्योग के बीच पारस्परिक पूर्ण विश्वास होना चाहिए। ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए, जिससे अविश्वास पैदा हो।’

वित्त मंत्री ने पश्चिम बंगाल के बारे में कहा कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए एक वैश्विक दृष्टिकोण के साथ ‘ऑक्सीजन’ की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘राज्य के उद्योगों को फलने-फूलने के लिए बहुत अधिक ऑक्सीजन की जरूरत है। भारत का इतिहास बंगाल से लिखा गया था… लेकिन आज दार्जिलिंग चाय जैसा स्थापित उत्पाद भी मुश्किल दौर से गुजर रहा है।’

सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा, ‘कोलकाता पहले उद्योगों के लिए जाना जाता था। उसे फिर ऐसा करना चाहिए। बंगाल और इसकी परंपरा को संरक्षित करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘भगवा शक्तियों के राज्य में सरकार बनाने के बाद किसानों को धन मुहैया कराया जाएगा। हमारे घोषणापत्र में बंगाल की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के बारे में विस्तार से बताया गया है।’

Related Post

CM Dhami congratulated the Uttarakhand cricket team on reaching the Ranji semi-finals.

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

Posted by - February 8, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक…
CM Dhami

साधना और आध्यात्म का भव्य और दिव्य केन्द्र है डोल आश्रम

Posted by - May 12, 2025 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को लमगड़ा, अल्मोड़ा स्थित डोल आश्रम में कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास…
savin bansal

जिला प्रशासन का ड्रग्स के विरूद्ध महाअभियान का आगाज, UPES संस्थान में हुई बच्चों की ड्रग टेस्टिंग

Posted by - November 30, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार व विद्यार्थियों में बढती नशे की प्रवृत्ति पर…
cm dhami

सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - August 20, 2022 0
टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कुमाल्डा एवं उसके आसपास के  आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।…