चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाने के लिए बेस्ट है ये

241 0

बेदाग निखार तो हर लड़की की चाहत होती है। लेकिन जरूरी नहीं कि सबकी स्किन एक जैसी हो। मुंहासे और एक्ने चेहरे पर दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। लेकिन इन सबकी वजह से अपना आत्मविश्वास कम करने की जरूरत नही है। आजकल मार्केट में मिलने वाले कंसीलर (Concealer) के सही इस्तेमाल से इन दाग-धब्बों को आसानी से छुपाया जा सकता है।

  • त्वचा पर होने वाले अलग धब्बों के लिए अलग तरीके का कंसीलर (Concealer) आता है। जिसका सही इस्तेमाल ही फ्लॉलेस त्वचा देगा। गलत तरीके से कंसीलर के इस्तेमाल से आप मेकअप को लेकर शर्मिंदगी उठा सकती है।
  • पीच शेड के कंसीलर का इस्तेमाल धूप से होने वाली टैनिंग और एजिंग को छुपाने के लिए किया जाता है। वहीं आंखों के नीचे होने वाले नीले घेरे में पीच शेड के कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • ग्रीन टोन कंसीलर का इस्तेमाल चेहरे के लाल धब्बों को छिपाने के लिए किया जाता है।
  • इस कलर के कंसीलर को ज्यादातर ल़ड़कियां जानती हैं। यलो टोन के कंसीलर से पिग्मेंटेशन और लाल-काले धब्बों को छुपाने में मदद मिलती है।
  • मार्केट में कई तरह के कंसीलर आते हैं। जिनमें से अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही कंसीलर खरीदना चाहिए। जैसे स्टिक या पेंसिल वाला कंसीलर ड्राई स्किन के लिए सही होता है। तो वहीं क्रीम वाला कंसीलर ऑयली स्किन के लिए, जबकि जिनकी स्किन नॉर्मल कैटेगरी की हो वो लिक्विड कंसीलर का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।
  • कंसीलर को स्किन पर अप्लाई करने से पहले जरूरी है कि स्किन पर एक लेयर फाउंडेशन की लगाएं। उसके बाद कंसीलर लगाने से ये आसानी से त्वचा पर फैलकर लगेगा और ज्यादा कवरेज लेगा।
  • बहुत सारे लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं। जो या तो नींद की कमी की वजह से होते हैं या फिर जेनेटिक। जिन्हें कंसीलर के जरिए आसानी से दूर किया जा सकता है।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

Posted by - August 18, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।…
डीएम को सौंपी ये खास चीज

सीएम योगी से प्रेरित नन्हे बालक ने कोरोना से जंग के लिए डीएम को सौंपी ये खास चीज

Posted by - March 29, 2020 0
बस्ती। कोरोना की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अपील के बाद देश के कोने-कोने से लोग…
कोरोना पॉजिटिव ने थूका तो हत्या का मुकदमा

कोरोना पॉजिटिव ने यदि किसी पर थूका, तो दर्ज होगा हत्या का मुकदमा : डीजीपी

Posted by - April 6, 2020 0
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) सीता राम मरडी ने आज कहा कि राज्य में कोरोना पाजिटिव मरीज के किसी…