CM Nayab Saini

लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने की पूरी रूपरेखा तैयार: मुख्यमंत्री सैनी

200 0

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।

हरियाणा में अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में लौटी तो ‘लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सभी महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में लौटी है।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) से जब इस योजना को लागू करने की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मौजूदा सरकार को सत्ता में आए तीन महीने हो चुके हैं। हमने इसकी (योजना की) पूरी रूपरेखा बना ली है।

सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा, बजट सत्र आने वाला है और हम इस योजना के लिए बजट प्रावधान करेंगे। भाजपा जो वादे करती है, उन्हें पूरा करती है। पहले भी हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। सैनी कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

Related Post

Anand Bardhan

खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का अनुपालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही: आनंद बर्धन

Posted by - June 19, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) द्वारा समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों…
cm dhami

सीएम धामी से लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी ने की भेंट

Posted by - March 3, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी, ए.वी.एस.एम, एस.एम 01…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया नाबार्ड के राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन

Posted by - December 23, 2025 0
नाबार्ड व राज्य सरकार द्वारा देहरादून में आयोजित सहकारिता मेला 2025 के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
CM Dhami

धामी बोले-कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की गारंटी देने वाली पार्टी, भ्रष्टाचारियों ने आज ठगबंधन बना लिया है

Posted by - April 15, 2024 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मसूरी में चुनावी जनसभा…
महा विकास अघाड़ी विधायक दल का नेता उद्धव ठाकरे

महा विकास अघाड़ी विधायक दल का नेता उद्धव ठाकरे को चुना गया

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। शिवसेना नेता-एकनाथ शिंदे ने शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के गठबंधन को ‘महाविकास अगाड़ी ‘का नाम दिया। एनसीपी नेता नवाब मलिक और कांग्रेस…