CM Yogi

सीएम योगी का सटीक निशाना, पहली ही बार ‘बुल्स आई’

267 0

गोरखपुर। गोरखपुर के भाटी विहार कॉलोनी में नवनिर्मित मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इसके शूटिंग रेंज में राइफल से लक्ष्य पर निशाना भी साधा। उनकी सटीक निशानेबाजी देख साथ में मौजूद लोग हतप्रभ रह गए। मुख्यमंत्री ने पहली ही बार में ‘बुल्स आई’ टारगेट कर दिया, यानी सौ फीसद सटीक लक्ष्य पर ही निशाना।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) की खेलों के प्रति खासी दिलचस्पी है। इसमें भी पारंपरिक भारतीय खेलों के साथ निशानेबाजी से उनका लगाव कई बार सार्वजनिक देखा जाता है। जब भी वह सैन्य प्रदर्शनियों और खेल एकेडमी या खेल केंद्रों में जाते हैं तो निशानेबाजी के अभ्यास से खुद को नहीं रोक पाते।

शुक्रवार को गोरखपुर के भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री (CM Yogi) जब मल्टीपर्पज हाल में बने शूटिंग रेंज में आए तो उन्होंने दस मीटर रायफल शूटिंग के रेंज पर निशानेबाजी में हाथ आजमाया।

उनका पहला शॉट ही बुल्स आई रहा। उनके सटीक निशाने पर वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्य चकितहोकर मुस्कराने लगे।

Related Post

CM Dhami

झांसी युवा संवाद में शामिल नहीं होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 11, 2024 0
झांसी/देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का झांसी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया।…
जयललिता

तमिलनाडु के पूर्व सीएम जयललिता की मौत की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Posted by - April 26, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके नेता जे जयललिता की मौत के मामले में जस्टिस…
उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र सीएम के उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या पहुंचकर प्रभु राम का करेंगे दर्शन

Posted by - January 25, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सात मार्च को भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। इसकी…