CM Yogi

लोस: चुनाव प्रचार की पिच पर सीएम योगी का शतक

311 0

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में सुमार फायरब्रांड नेता भगवाधारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के चुनावी सभाओं की डिमांड अधिक है। इसका प्रमाण है इस लोकसभा चुनाव के दौरान 37 दिनों में उनके सौ कार्यक्रम। उन्होंने 37 दिन में 100 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम किया है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) की यह सभाएं उत्तर प्रदेश और प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने उन्हीं नेताओं की सबसे अधिक सभाएं लगाती है जिनकी डिमांड होती है। योगी के चुनावी सभाओं की डिमांड है।

मिली जानकी के मुताबिक 37 दिनों में 100 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम किया है। सीएम योगी (CM Yogi) ने 27 मार्च को मथुरा में प्रबुद्ध सम्मेलन से चुनाव प्रचार शुरू किया था। उन्होंने कुल 15 प्रबुद्ध सम्मेलन किए। अब तक उनकी 73 जनसभाएं हुई हैं। इसके अलावा सीएम योगी ने अब 10 रोड शो किए हैं। लोकसभा संचालन समिति की दो बैठक में भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है। सीएम योगी (CM Yogi) ने महाराष्ट्र में 6, राजस्थान में 4 जनसभा व दो रोड शो किए हैं। योगी ने उत्तराखंड में 4, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ में 3-3, बिहार में 2 रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। योगी ने मध्य प्रदेश-जम्मू में भी एक-एक जनसभा को संबोधित किया है।

माफिया, दंगाइयों और आतंकी तत्वों को प्रश्रय और राष्ट्रनायकों का अपमान ही विपक्ष की नीति : योगी

पहली बार नहीं है जब योगी (CM Yogi) की चुनाव प्रचार में इतने कार्यक्रम लग रहे हैं। देश के किसी भी राज्य में कोई चुनाव होने पर उनके कार्यक्रमों की डिमांड बढ़ जाती है। योगी का आक्रामक तेवर विपक्ष को जितना चुभता है, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता को उतना ही अपनी ओर खींचता है। यही वजह है कि सीएम योगी (CM Yogi) के इतने कार्यक्रम लग रहे हैं।

उन्नाव की चुनावी सभा में यूपी विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ऐसे नेता हैं जिनके आगमन से ही साक्षी महाराज की जीत पक्की हो गयी है। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के राज की कानून व्यवस्था की चर्चा प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों और देश के बाहर दुनिया में भी हो रही है।

Related Post

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी कृष्णानगर की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी कृष्णानगर की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Posted by - March 4, 2021 0
कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा में खेत से रास्ता न देने पर लखनऊ जीआरपी में तैनात सिपाही ने अपने साथियों के…
जन अधिकार पार्टी

नाबालिग पीड़िता को न्याय में देरी पर जअपा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी

Posted by - January 18, 2020 0
लखनऊ। जन अधिकार पार्टी नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। जन अधिकार पार्टी की…
Kashi Vishwanath Dham

काशी विश्वनाथ धाम में पिछला रिकाॅर्ड टूटा, मार्च में 95 लाख 63 हजार भक्तों ने लगाई हाजिरी

Posted by - April 1, 2024 0
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम ( Kashi Vishwanath Dham) में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का नित नया…
CM Dhami

खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - December 1, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। उन्होंने…