encroachment removal campaign

अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चला चाबुक

254 0

लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर नेपाल के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों (Encroachment)  व बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ बुधवार को भी बुलडोजर चला। सीमा के समीप महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में निरंतर कार्रवाई जारी है। वहीं बुधवार को महराजगंज में दो, श्रावस्ती व बहराइच में एक-एक स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चाबुक चल चुका है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सीएम योगी की कार्रवाई जारी है।

महराजगंज, श्रावस्ती व बहराइच में ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण

इंडो नेपाल बार्डर से 10 किमी. के अंदर सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण बुधवार को भी हटाया गया। महराजगंज में बुधवार को फरेंदा तहसील के सेमरहनी गांव तथा नौतनवा के जुगौली गांव में अवैध मदरसा को ध्वस्त किया गया। श्रावस्ती के भिनगा तहसील के कलीमपुरवा रामपुर जब्दी में शासकीय भूमि पर स्थित अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया। वहीं बहराइच में सरकारी वन भूमि पर स्थित मजार से अवैध कब्जा हटाया गया।

अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चला चाबुक

नेपाल सीमा पर अवैध कब्जे के खिलाफ मंगलवार तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर कार्रवाई की जा चुकी है।
जनपद मदरसा मस्जिद मजार ईदगाह
महराजगंज 29 9 7 1
सिद्धार्थनगर 35 9 0 0
बलरामपुर 30 0 10 1
श्रावस्ती 110 1 5 2
बहराइच 13 8 2 1
लखीमपुर खीरी 8 2 1 1
पीलीभीत 0 1 0 0
कुल- 225 30 25 6

Related Post

CM Yogi launched Viksit Krishi Sankalp Abhiyan

लैब से लैंड पर जाकर किसानों से संवाद नई क्रांति की शुरुआत करेगाः योगी

Posted by - May 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लैब, आईसीआर, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र व अन्य संस्थानों में…
Maha Kumbh

स्वस्थ महाकुम्भ: सेंट्रल हॉस्पिटल में साल के पहले दिन 900 मरीजों का उपचार, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा

Posted by - January 1, 2025 0
महाकुम्भनगर : नया साल शुरू होते ही महाकुम्भ (Maha Kumbh) के महाआयोजन को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर पहुंचने…

CM योगी ने की निर्भया-एक पहल कार्यक्रम की शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा राज्य सब्सिडी का लाभ

Posted by - September 29, 2021 0
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिशन शक्ति के तीसरे चरण के तहत निर्भया-एक पहल  कार्यक्रम की शुरुआत की।…