CM Yogi

सीएम योगी ने की मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना व गौसेवा

386 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि संत का स्वभाव लोक कल्याणकारी होता है, वह अपने नहीं, देश व समाज के बारे में सोचता है। समाज को वह दिशा देता है। अपने बारे में सोचने वाला व्यक्ति कभी संत नहीं हो सकता। मनुष्य भी अपने लिए सोचता है तो स्वार्थी और लोक कल्याण के लिए सोचने वाला परमार्थी कहलाता है। अपने लिए सोचने वाले व्यक्ति कभी समाज के लिए अनुकरणीय नहीं हो सकता।

सीएम (CM Yogi)  मंगलवार को मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन के गुरु गोरक्षनाथ मंडपम में आयोजित ब्रह्मलीन महंत योगी महेंद्र नाथ महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ व श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महंत महेंद्र नाथ द्वारा यहां की गई साधना व लोककल्याण कारी कार्यक्रमों के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि 10- 11 वर्षों तक महेंद्र नाथ जी को इस पीठ पर मां की सेवा का अवसर मिला। उन्होंने पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी के मार्गदर्शन में लोककल्याणकारी प्रवृत्ति, सकारात्मक सोच, समग्र विकास की रूपरेखा तैयार की।

धर्मस्थल राष्ट्रीय एकता का संदेश भी देते हैं

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि मां पाटेश्वरी का यह पीठ आदिपीठ है। मान्यता है कि यहां दक्ष प्रजापति के यज्ञ के फलस्वरूप सती के अंग जिन 51 स्थलों पर धरती पर गिरे थे, यहां मां का पट सहित वाम स्कंद यहां गिरने के कारण यह मां पाटेश्वरी के धाम के रूप में कहलाया था। गुरु गोरक्षनाथ ने यहां माँ के  विग्रह को स्थापित किया था। यहां पहले पिंडी के रूप और बाद में गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज ने यहां मां पाटेश्वरी के भव्य विग्रह की स्थापना कराई थी। कालांतर में यहां नवदुर्गा की मूर्तियां भी स्थापित हुई।

आज यहां गोसेवा, धर्मशाला, वनवासी बच्चों के लिए छात्रावास, बच्चों के लिए विद्यालय, चिकित्सालय आदि लोक कल्याणकारी कार्यक्रम चल रहे हैं।

धर्म स्थल सिर्फ उपासना के केंद्र ही नहीं हैं, वे राष्ट्रीय एकता का भी संदेश देते हैं। एकता से परिवार, समाज व देश एक सूत्र में बंधे रहते हैं।

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि देवीपाटन शक्तिपीठ आस्था का केंद्र है और भारत-नेपाल की एकता का भी आधार है। यह पीठ दोनों देश के सांस्कृतिक सेतु का माध्यम हो सकता है। चैत्र नवरात्रि में नेपाल से सिद्ध रतन नाथ जी की यात्रा यहां आती है। पंचमी से नवमी तक यहाँ पर हजारों श्रद्धालु देवीपाटन पूजन-अर्चन करने आते हैं।

Related Post

akhilesh mayawati reaction on budget 2021-22

UP Budget 2021 -22 : मायावती बोलीं- बजट से हुई निराशा तो अखिलेश ने कहा-किसानों के साथ एक बार फिर धोखा

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ। UP Budget 2021 -22: योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi)सरकार ने सोमवार को साढ़े पांच लाख करोड़ से अधिक की धनराशि…
Ritu Suhas

सुदृढ़ और सम्मानजनक स्थिति उन्नत, समृद्ध और मजबूत समाज की द्योतक है स्त्री: ऋतु सुहास

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने नवरात्री के शुभ अवसर पर सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी…
bio energy projects

कम्प्रेस्ड बायोगैस तथा बायो डीजल के उत्पादन संयंत्रों की स्थापना हेतु 550 करोड़ रूपये के 12 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

Posted by - October 19, 2023 0
लखनऊ। यूपीनेडा के मुख्यालय में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गठित…
AK Sharma

24×7 निर्बाध, सस्ती व रोस्टर फ्री विद्युत आपूर्ति की ओर बढ़ रहा प्रदेश: एके शर्मा

Posted by - January 2, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने नववर्ष के दूसरे दिन प्रदेशवासियों को एक…