CM Yogi

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

488 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को यहां जारी एक बधाई संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

वर्तमान में देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह विशिष्ट कालखण्ड हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करता है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर फसाड लाइट से जगमग हुआ विधानभवन और लोकभवन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र धर्म के प्रति समर्पण से ही देश महान बनता है। हमारे संविधान में हमारे मूल कर्तव्य और मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। ‘नेशन फर्स्ट’ को ध्यान में रखते हुए हमें अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।

Related Post

CM Yogi

माध्यमिक शिक्षा की मजबूती को मुख्यमंत्री देंगे 25 करोड़ रुपये का उपहार

Posted by - February 29, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार (3 मार्च) को गोरखपुर में माध्यमिक शिक्षा की मजबूती के लिए करीब 25…
Ramlala

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारियां शुरू

Posted by - March 28, 2024 0
अयोध्या । रामलला (Ramlalla) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली रामनवमी (Ram Navami) को लेकर विशेष उत्साह है।…
AK Sharma

अधिकारियों की तैनाती से प्रवर्तन कार्यवाही के कार्यों में आयेगी तेजी: एके शर्मा

Posted by - August 4, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय व्यवस्थापन एवं सुविधाओं को वैश्विक स्तर…