CM Yogi

माध्यमिक शिक्षा की मजबूती को मुख्यमंत्री देंगे 25 करोड़ रुपये का उपहार

306 0

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार (3 मार्च) को गोरखपुर में माध्यमिक शिक्षा की मजबूती के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार देंगे। वह 26 माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों तथा 141 माध्यमिक विद्यालयों में प्रीमियम स्मार्ट क्लास रूम का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास के ये कार्य राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में रविवार पूर्वाह्न प्रस्तावित स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण समारोह के मंच से होंगे। इस समारोह में तीन हजार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन तथा डेढ़ हजार को टैबलेट वितरित किया जाएगा। सीएम योगी कुछ विद्यार्थियों को अपने हाथों से स्मार्टफोन व टैबलेट प्रदान करेंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) की मौजूदगी में अभी 28 जनवरी को गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक हजार युवाओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया था। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत गोरखपुर में योजना के प्रारम्भ वर्ष 2021-22 से अब तक करीब अस्सी हजार छात्र/ छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) , प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत 21 राजकीय विद्यालयों में 12 करोड़ 5 लाख 52 हजार रुपये तथा 5 अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों 5 करोड़ 29 लाख 20 हजार रुपये से (कुल 26 विद्यालयों में 17 करोड़ 34 लाख 72 हजार रुपये) होने वाले जीर्णोद्धार कार्यों व अवस्थापना सुविधाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत प्राप्त होने वाले शासकीय अनुदान से इन विद्यालयों में अलग अलग स्वीकृति के अनुसार मल्टीपर्पज हाल, अतिरिक्त क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी, टॉयलेट, पेयजल आदि से संबंधित कार्य कराए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के हाथों गोरखपुर के 141 माध्यमिक विद्यालयों में हाईटेक तरीके से पढ़ाई के लिए कुल 330 प्रीमियम स्मार्ट क्लास का शिलान्यास भी होगा। प्रति क्लास 2 लाख 29 हजार 510 रुपये की दर से इस पर कुल 7 करोड़ 57 लाख अड़तीस हजार 300 रुपये की लागत आएगी। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के 22, गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र के 12, बांसगांव क्षेत्र के 14, कैम्पियरगंज क्षेत्र के 20, चौरीचौरा क्षेत्र के 14, चिल्लूपार क्षेत्र के 20, खजनी क्षेत्र के 16, पिपराइच के 10 तथा सहजनवा के 13 माध्यमिक विद्यालयों में कुल मिलाकर 330 स्मार्ट क्लास बनाए जाएंगे।

प्रीमियम क्लास रूम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों के एनसीईआरटी अथवा स्टेट सेलेबस को प्रैक्टिकल उदाहरणों से ऑडियो-विजुअल तरीके से समझाया जाएगा। प्रीमियम क्लास रूम में पाठ्यक्रम को स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर या फ्लैट डिजिटल पैनल डिस्प्ले के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

Related Post

प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई धाराओं के उल्लंघन का आरोप

Posted by - October 5, 2021 0
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में बीते 36 घंटों से हाउस अरेस्ट में मौजूद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने…
CM Yogi

गरीबों के मांगलिक कार्यक्रम के लिए बनाएंगे कल्याण मंडपम: सीएम योगी

Posted by - July 23, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को गोरखपुर को 78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने…
अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…