Atal Bihari Vajpayee

धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा अटल जी का बटेश्वर

375 0

आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती पर उनके पैतृक गांव बटेश्वर में हुए विकास कार्य और सांस्कृतिक संकुल केंद्र व पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का लोकार्पण 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह नौ बजे बटेश्वर पहुंचेंगे। यहां पर सीएम योगी 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने बटेश्वर का दौरा किया।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जन्मस्थली बटेश्वर को देखने के लिए देश- विदेश से पर्यटक आएं और यहां धार्मिक पर्यटक का आनंद लें। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास की गंगा बहा दी है।बटेश्वर के विकास के लिए 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं बनाई है, जिसका शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अब बटेश्वर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली और धार्मिक पर्यटन के लिए देश- विदेश में पहचाना जाएगा। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बटेश्वर का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल को देखा और वहां पर तैयारियों को पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था, सड़क व मुख्यमंत्री के आगमन के संभावित मार्ग, बटेश्वर मंदिर व सांस्कृतिक संकुल परिसर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नालों की साफ सफाई, वॉल पेंटिंग, सड़क मरम्मत आदि विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के संबंधित को कड़े दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बटेश्वर का भी निरीक्षण किया जहां उचित साफ- सफाई न मिलने पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाई तथा नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संभावित आगमन 25 दिसंबर को बटेश्वर में प्रस्तावित है। यहां पर मुख्यमंत्री द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केन्द्र के भवन का लोकार्पण तथा उसी परिसर में अटल जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह सभी परियोजनाएं संस्कृति व पर्यटन विभाग की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आगरा व मथुरा के लिए हेलीपोर्ट सेवाओं के अंतर्गत हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ भी करेंगे। यहां पर सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे तथा तीन दिवसीय अटल कृषि मेला तथा कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। वहीं लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे।

बता दें कि यमुना नदी के किनारे 108 मंदिरों की श्रृंखला हैं, जो अपनी धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता का गुणगान करते हैं। बटेश्वर मंदिरों के घाटों का निर्माण मंदिरों पर जीर्णोद्धार व पार्क आदि का एकीकृत विकास हुआ है। दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु पर्यटन की दृष्टि से जहां पर सर्वाधिक विकास किया है, इससे पर्यटकों की संख्या बढेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

सीएम योगी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म स्थान बटेश्वर में 25 दिसंबर को शिलान्यास व लोकार्पण की जाने वाली परियोजना….

लोकार्पण-

• भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) सांस्कृतिक संकुल केन्द्र के भवन और मूर्ति का लोकार्पण- 1223.00 लाख

शिलान्यास-

• बटेश्वर मंदिर कॉम्प्लेक्स (घाट कार्य) – 2401.16 लाख

• बटेश्वर मंदिर कॉम्प्लेक्स (एकीकृत विकास कार्य) – 2401.16 लाख

• प्राचीन मंदिरों का हेरिटेज कंजर्वेशन, बाह- 1757.20 लाख

• प्राचीन पवित्र कुंड का पर्यटन विकास, बाह- 1319.27 लाख

• प्राचीन मंदिरों पर फसाड लाइटिंग, बाह – 992.23 लाख

• लेजर शो की स्थापना, बाह – 453.80 लाख

• जैन तीर्थ स्थल, शौरीपुर, बाह – 274.35 लाख

• वन क्षेत्र ईको टूरिज्म, रपड़ी, फिरोजाबाद – 193.90 लाख

कुल योग- 10451.43 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Related Post

UPITS 2025: Khadi Fashion Show

UPITS 2025:खादी फैशन शो ने खादी को दी आधुनिक पहचान, परंपरा और फैशन का संगम बना आकर्षण

Posted by - September 27, 2025 0
ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) के तीसरे दिन शनिवार को प्रदर्शनी स्थल पर रिकॉर्ड तोड़…
Looking for hate in the game

खेल में नफरत की तलाश

Posted by - February 13, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हर उस राज्य में नफरत नजर आती है, जहां भाजपा…