CM Yogi

मुख्यमंत्री करेंगे प्रयागराज नगर निगम कार्यालय में नवनिर्मित कन्ट्रोल रूम का लोकार्पण

251 0

प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर प्रयागराज में तैयारियां पूरे जोर पर हैं। सीएम योगी (CM Yogi) के दिव्य और भव्य कुम्भ के विजन के अनुसार एक ओर संगम क्षेत्र में करोड़ों श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के लिए महाकुम्भ नगरी बन रही है तो वहीं दूसरी ओर नगर निगम, प्रयागराज शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहा है। महाकुम्भ के इन्हीं निर्माण कार्यों का निरक्षण करने सीएम योगी (CM Yogi) 27 नवंबर को प्रयागराज आ रहे है। इसी क्रम में सीएम योगी प्रयागराज नगर निगम की नवनिर्मित कंट्रोल रूम बिल्ड़िग का अनावरण करेंगे। इस बिल्डिंग से नगर निगम सॉलिड वेस्ट, ग्रीवांस कंट्रोल रूम और प्रयागराज स्मार्ट सिटी आफिस का संचालन करेगा।

14 करोड़ की लागत से बना है नवनिर्मित कंट्रोल रूम और स्मार्ट सिटी आफिस

विश्व के सबसे बड़े मानवीय समागम महाकुम्भ का आयोजन प्रयागराज में किया जा रहा। सीएम योगी (CM Yogi) के विजन मुताबिक महाकुम्भ को दिव्य-भव्य और स्वच्छ बनाने के प्रयास हो रहे हैं। इस दिशा में प्रयागराज में कई निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। प्रयागराज नगर निगम में नये कंट्रोल रूम की बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। इसके बारे में बताते हुए नगर निगम सीटीओ पीके द्विवेदी ने कहा सीएम योगी प्रयागराज आगमन पर वो नगर निगम कार्यालय में 14 करोड़ की लागत से बनी नवनिर्मित बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे।

सॉलिड वेस्ट , ग्रीवांस कंट्रोल रूम और स्मार्ट सिटी आफिस का यहां से होगा संचालन

उन्होंने (CM Yogi) बताया कि इस बिल्डिंग से सॉलिड वेस्ट कंट्रोल रूम, पब्लिक ग्रीवांस कंट्रोल रूम और प्रयागराज स्मार्ट सिटी के आफिस का संचालन कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बिल्डिंग में बने सॉलिड वेस्ट कंट्रोल रूम से प्रयागराज के पूरे शहर की स्वच्छता और सफाई व्यवस्था की लाईव मानिटरिंग की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना

शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। साथ ही पब्लिक ग्रीवांस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रयागराजवासियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इस तरह का सॉलिड वेस्ट कंट्रोल रूम पूरे प्रदेश में पहली बार विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही इस नवनिर्मित बिल्डिंग से ही प्रयागराज स्मार्ट सिटी के आफिस का भी संचालन किया जाएगा।

Related Post

रिटायर्ड IPS अफसर का दावा, योगी के खिलाफ मर्डर की जांच शुरु करते ही हो गया ट्रांसफर

Posted by - July 25, 2021 0
सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर पूर्व रिटायर आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने खुलासा करते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं।…
Food Processing Industry

किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में बड़े अवसर

Posted by - March 17, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा लागू की गई खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 (Food Processing Industry Policy) राज्य के आर्थिक…
Akharas are preparing their own databases

महाकुम्भ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े तैयार कर रहे हैं अपने-अपने अखाड़े का डेटा बेस

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य, भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए प्रदेश की योगी…
AK Sharma

एके शर्मा ने निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप सभी डिस्काम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दिये निर्देश

Posted by - November 17, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर विद्युत बिलों के बकाये पर सरचार्ज में छूट की…