CM Yogi

29 को देवरियावासियों को विकास की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

187 0

लखनऊ/देवरिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार (29 अप्रैल) को देवरिया के दौरे पर रहेंगे। वे यहां राजकीय महाविद्यालय, पड़ियापार, विकासखंड देसही में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री यहां लगभग 676 करोड़ 32 लाख की कुल 501 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 253.64 करोड़ की 341 परियोजनाओं का लोकार्पण व 422.67 करोड़ से अधिक की 160 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

जिला पंचायत की सर्वाधिक 215 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 341 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें सर्वाधिक परियोजनाएं जिला पंचायत की होंगी। जिला पंचायत की 215 परियोजनाएं (2259.03 लाख) हैं। वहीं लोक निर्माण की 29, नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की 26, सिंचाई व जल संसाधन विभाग की 12 तथा नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की 10 परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

लोक निर्माण की 28 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

यहां सर्वाधिक लोकनिर्माण विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। लोकनिर्माण की 28, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व सिंचाई-जल संसाधन विभाग की 15-15, नगर पंचायत लार की 14, जिला नगरीय विकास अभिकरण की 13, आयुष- नियोजन विभाग की 11-11 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

Related Post

corona

श्रीविल्लिपुत्तूर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार माधव राव का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Posted by - April 11, 2021 0
तमिलनाडु । श्रीविल्लिपुत्तूर सीट (Srivilliputhur) से कांग्रेस उम्मीदवार PSW माधव राव (Madhava Rao) के निधन पर AIADMK ओ पनीरसेल्वम और…
data center

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को डिजिटल और टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने के प्रदेश सरकार के संकल्प को…
यासीन मलिक

यासीन मलिक 22 तक एनआईए की हिरासत में, आतंकियों की मद्द कराने का आरोप

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादी समूहों को धन मुहैया कराने के मामले में…

कमलनाथ ने पेश किया सरकार बनाने का दावा,राहुल गाँधी ने कहा-दो सबसे ताकतवर योद्धा-सब्र और समय

Posted by - December 14, 2018 0
नई दिल्ली/भोपाल। काफी देर की जदोजहत के बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ मुख्यमंत्री के रूप में आभार कर आये हैं.इसके लिए…