CM Yogi

वनटांगिया गांव में दीपावली मनाएंगे सीएम योगी, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

381 0

गोरखपुर। जिले में जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के वनटांगिया (Vantangiya) गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को दिवाली मनाएंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सीएम के आगमन की सूचना पर लोग अपने घरों को सजाने संवारने में जुटे हैं।

वनटांगिया (Vantangiya) गांव में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) वर्ष 2009 से दिवाली मना रहे हैं। गोरखपुर-महराजगंज के 23 गांवों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ पहली बार गोरखपुर के सांसद बने। तब उन्हें पता चला कि वनटांगिया गांवों में नक्सली अपनी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते हैं।

इस पर रोक लगाने के लिए वनटांगिया (Vantangiya) गांवों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया गया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं एमपी कृषक इंटर कॉलेज व एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ और गोरखनाथ मंदिर की तरफ से संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ अस्पताल की मोबाइल मेडिकल सेवा शुरू हुई।

2009 में जंगल तिकोनिया नंबर तीन में योगी के हस्तक्षेप से अस्थायी स्कूल बना। इसे हिंदू विद्यापीठ नाम दिया गया। तभी से यहां पर दीपोत्सव मनाने की परंपरा शुरू हुई। इसके बाद से हर साल सीएम योगी यहां पहुंचकर दीपावली मनाते हैं। बच्चों को मिठाई, कॉपी-किताब और आतिशबाजी का उपहार देकर पढने के लिए प्रेरित करते हैं।

Related Post

AK Sharma

जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए नाले नालियों से अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए: एके शर्मा

Posted by - May 22, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं…

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अर्नब गोस्वामी को मिली अंतरिम जमानत

Posted by - November 11, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.  आज बुधवार को रिपब्लिक टीवी के चीफ सम्पादक अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अंतरिम जमानत…
akhilesh mayawati reaction on budget 2021-22

UP Budget 2021 -22 : मायावती बोलीं- बजट से हुई निराशा तो अखिलेश ने कहा-किसानों के साथ एक बार फिर धोखा

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ। UP Budget 2021 -22: योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi)सरकार ने सोमवार को साढ़े पांच लाख करोड़ से अधिक की धनराशि…