CM Yogi

सीएम योगी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरणों में झुकाए शीश

438 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार की शाम अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने रामलला (Ramlala) के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई।

अयोध्या दौरे का आगाज संकट मोचन हनुमान के चरणों में दर्शन-पूजन से किया।

CM Yogi

राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां ट्रस्ट जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related Post

PM Swanidhi Yojana

केंद्र सरकार की योजनाओं को पूरी सजगता से प्रदेश में लागू कर रही योगी सरकार

Posted by - January 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के जीवन स्तर को सुधारने के…
AK Sharma

कांवड़ यात्रा मार्गों वाले सभी नगरीय निकायों में क्विक रिस्पांस टीम को एक्टिव रखें: एके शर्मा

Posted by - July 22, 2024 0
लखनऊ। श्रावण मास के पवित्र महीना में आदि विश्वेश्वर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। सभी श्रद्धालु…
AK Sharma

हिंदू और मुस्लिम जोड़ों का विवाह बन गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल: एके शर्मा

Posted by - March 24, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की गरिमामयी उपस्थिति में…
Mahakumbh

महाकुंभ में योगी सरकार रखेगी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ख्याल

Posted by - October 27, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ (Maha Kumbh) में योगी सरकार श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के पुख्ता इंतजाम कर रही है। सरकार की…