cm yogi

अयोध्या दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए सीएम ने जताया आभार

490 0

अयोध्या। भव्य दीपोत्सव (Deepotsav) पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दीपावली की सुबह प्रातः श्री हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन किया। यहाँ हनुमानगढ़ी के सरपंच संतराम दास व अन्य संतों से मुलाकात भी की।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने श्रीरामजन्मभूमि पहुंचकर भगवान रामलला के भी दर्शन पूजन किये और जनमानस के सुखी-स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

cm yogi

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए भी आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री के आभारी हैं, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में 6 वर्ष पूर्व अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी। रविवार को उस दीपोत्सव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अयोध्यावासियों को उनका सानिध्य प्राप्त हुआ।

cm yogi

आज दीपावली पर पूरे प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं देता हूँ

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा अयोध्या दीपोत्सव में जो असंख्य दीपक प्रज्ज्वलित किये गए, वे देश,प्रदेश और अयोध्या के विकास का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इसके साथ देश की, सनातन हिंदू धर्मावलंबियों की भावनाएं जुड़ी हुई थीं, उस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए दीपोत्सव पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

कमजोर व्यक्तियों को पर्व से जोड़ें, खुशी होगी दोगुनी

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि पूरे प्रदेशवासी दीपावली पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाएं ही, साथ ही इसके साथ किसी गरीब, कमजोर व्यक्ति को भी जोड़ें ,इससे हमारी खुशी और दोगुनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि वो स्वयं यहां से गोरखपुर जा रहे हैं, वहां वो वनवासियों, गिरवासियों, वनटांगियों और मुसहर समुदाय के लोगों के साथ दीपावली के आयोजन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अयोध्या में उन्होंने साधु संतों के साथ मुलाकात कर उन्हें भी दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Related Post

AK Sharma

खराब कार्य संस्कृति वाले विद्युत कार्मिक होंगे ऊर्जा विभाग के रडार पर: एके शर्मा

Posted by - September 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर 33/11 केवी उपकेंद्र, अमेठी…
farmers

प्रकृति और प्रगति के समन्वय से चमकेगी यूपी के किसानों की किस्मत

Posted by - August 23, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) किसानों (Farmers) की आय दोगुनी करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसी को लेकर तरह-तरह की…