CM Yogi

सीएम योगी ने माता पीतांबरा के किए दर्शन, वनखंडेश्वर महादेव पर किया जलाभिषेक

395 0

दतिया। सीएम योगी (CM Yogi)  झांसी में तमाम सारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यहां से सीधा मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ पहुंचे और वहां पर विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया।

इस दौरान पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी कार्यक्रम रहा, जिसमे सीएम (CM Yogi)  के साथ कुछ ही खास अधिकारीगण उपस्थित थे। इससे पहले सीएम योगी (CM Yogi)  मई 2022 में भी यहां आ चुके हैं।

मां पीतांबरा शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी है। दतिया में स्थित मां पीतांबरा सिद्धपीठ की स्थापना साल 1935 में हुई थी। यहां पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और फिर राजमाता विजयाराजे सिंधिया तक, सबने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया है।

ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर आने वाले की मुराद जरूर पूरी होती है। उन्हें राजसत्ता का सुख जरूर मिलता है। वहीं मंदिर प्रांगण में स्थित वनखंडेश्वर महादेव शिवलिंग को महाभारत काल का बताया जाता है।

Related Post

अखिलेश ने हिन्दू-मुस्लिम दोनो मरवाए, 22 सीट आ गई तो छोड़ दूंगा राजनीति -संगीत सोम

Posted by - June 21, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं, भाजपा विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव को…
CM YOGI

केरल में CM योगी आदित्यनाथ बोले- UDF और LDF ने हमेशा केरल की जनता के ​साथ किया विश्वासघात

Posted by - April 1, 2021 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  गुरुवार को केरल में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को धार…
Sanjeeev baliyan

संजीव बालियान का बड़ा आरोप,कहा-जयंत व अखिलेश के इशारे पर बिगाड़ा जा रहा UP का माहौल

Posted by - February 23, 2021 0
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सोरम में साजिश के तहत मारपीट…