cm yogi

बाबा कालभैरव के दरबार में सीएम योगी ने टेका माथा

433 0

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच आरती पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गये।

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से राजधानी लखनऊ जाएंगे। वह रविवार अपरान्ह में यहां आये थे। बीएचयू में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी सुफलाम पृथ्वी तत्व में भाग लेने के बाद उन्होंने गंगा उस पार टेंट सिटी का जायजा लिया। बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने टाउनहाल स्थित नगर निगम के रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की थी।

सीएम योगी ने टेंट सिटी का लिया जायजा, अफसरों को दिया दिशा निर्देश

रात में ही मुख्यमंत्री लखनऊ जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन घने कोहरे के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर पाया तो वह वापस सर्किट हाउस लौट आये थे। आज वह लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं।

Related Post

यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, भाजपा-कांग्रेस-बसपा के कई नेता सपा में शामिल

Posted by - October 1, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधासभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी सियासी…

हमें कोरोना के साथ ही दिमागी बुखार से भी लड़ना है : cm yogi

Posted by - May 28, 2021 0
सिद्धार्थनगर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (cm yogi) ने गुरुवार को  सिद्धार्थनगर भ्रमण के अवसर पर  कोविड प्रबन्धन एवं नियंत्रण कार्यों की…
Rural

सीएम योगी के ‘समुदाय’ ने बदली ग्रामीण विकास की तस्वीर, गांव कर रहे शहरों को फेल

Posted by - May 4, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जनसहभागिता से उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों (Rural) क्षेत्रों की लगातार तस्वीर बदल रहे हैं।…
allahabad high court

Allahabad High Court ने योगी सरकार के कोविड प्रबंधन को सराहा

Posted by - May 28, 2021 0
इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने बहराईच, श्रावस्ती, बिजनौर, बाराबंकी और जौनपुर में जिला अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने…