cm yogi

पीएम किसान सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम में सीएम योगी वर्चुअली लिया हिस्सा

391 0

लखनऊ। भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  (PM Modi) ने आज भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आई0ए0आर0आई), नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन-2022 ( PM Kisan Samman Sammelan) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  अपने सरकारी आवास से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री  ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ‘पी0एम0 किसान’ की 12वीं किस्त के रूप में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पात्र किसानों के बैंक खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम से हस्तांतरित की। इससे देश के 08 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

cm yogi

धरती की सेहत अच्छी रहेगी तो किसानों को अच्छी फसल मिल पाएगी: पीएम मोदी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री  ने भारतीय जन उर्वरक परियोजना ‘एक राष्ट्र एक उर्वरक परियोजना’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने देश में स्थापित 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उद्घाटित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों में से 66 केन्द्र प्रदेश में स्थापित हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव व प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री  ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में स्थापित होने वाले कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) में कम से कम 500 कृषक उत्पादक संगठन प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित होने चाहिए।

उत्तर प्रदेश को मिला 66 किसान समृद्धि केंद्रों का उपहार

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कृषि  देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित  थे।

Related Post

विकास दुबे की पत्नी ने कहा- सरकार मृत्यु प्रमाण पत्र दे नही तो बच्चों के साथ करूंगी सुसाइड

Posted by - July 2, 2021 0
पिछले साल हुए कानपुर हत्याकांड में विकास दुबे की पत्नी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु…
Champat Rai

प्राण प्रतिष्ठा पूजा विधि कल से होगी शुरू: चंपत राय

Posted by - January 15, 2024 0
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय (Champat Rai) ने सोमवार को कहा कि 22 जनवरी को श्रीरामजन्मभूमि…
yogi cabinet

यूपी कैबिनेट निर्णय : बहराइच के आपदा प्रभावित 136 परिवारों का होगा सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ। बहराइच (Bahraich) जनपद के राजस्व ग्राम भरथापुर के आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए योगी…
gorakhnath

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें पूरा सच

Posted by - May 1, 2022 0
गोरखपुर(gorakhpur) स्थित गोरखनाथ(gorakhnath)  मंदिर पर हुए हमले में आया नया मोड़  यूपी के गोरखपुर(gorakhpur) स्थित गोरखनाथ( gorakhnath) मंदिर पर हुए हमले…