CM Yogi

भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा ‘संविधान हत्या दिवस’ : सीएम योगी

307 0

लखनऊ । केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ (SamvidhaanHatyaDiwas) घोषित किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निर्णय की प्रशंसा करते हुए इसे अभिनंदनीय बताया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि आज भी आपातकाल की भयावह स्मृतियां हमारे लोकतंत्र के माथे पर कलंक हैं। यह दिवस हर नागरिक के मन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व विश्वास की लौ को सदैव प्रज्वलित रखेगा।

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस निर्णय की जानकारी दी थी। साथ ही बताया था कि केंद्र सरकार ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

आपातकाल की भयावह स्मृतियां हमारे लोकतंत्र के माथे पर कलंक

सीएम योगी (CM Yogi)  ने एक्स पर हैशटैग संविधान हत्या दिवस (#SamvidhaanHatyaDiwas) का उपयोग करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकनिष्ठ नेतृत्व में भारत सरकार का प्रत्येक वर्ष 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ (SamvidhaanHatyaDiwas) के रूप में मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है। 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हमारे महान संविधान का गला घोंटते हुए देश पर ‘आपातकाल’ थोप कर भारतीय लोकतंत्र की हत्या का कुप्रयास किया था।” उन्होंने आगे लिखा, “असंख्य सत्याग्रहियों के बलिदानों के पश्चात देश में लोकतंत्र पुनर्स्थापित हुआ, किंतु आज भी आपातकाल की भयावह स्मृतियां हमारे लोकतंत्र के माथे पर कलंक के समान विद्यमान हैं।

कांग्रेस जैसे अधिनायकवादी, तानाशाही दलों की संविधान और लोकतंत्र विरोधी कुचेष्टाओं तथा षड्यंत्रों के प्रति हर भारतीय को सजग और सचेत रखने का प्रयास ‘संविधान हत्या दिवस’ भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा। निश्चित ही यह दिवस हर नागरिक के मन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व विश्वास की लौ को सदैव प्रज्वलित रखेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का हार्दिक आभार। जय हिंद।”

Related Post

AIRPLANE NEWS

मलेशिया से काठमांडू पहुंचा विमान हवा में लगाता रहा चक्कर, वाराणसी डायवर्ट

Posted by - March 27, 2021 0
वाराणसी। मलेशिया के कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 117 यात्रियों को लेकर काठमांडू पहुंचा विमान, खराब मौसम के चलते काठमांडू…

पंचायत चुनाव में न होने पाए हिंसा, जानें क्या है प्रशासन का फुल प्रूफ प्‍लान

Posted by - February 19, 2021 0
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Election) के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम दो मार्च को सीटों…
Navdeep Rinwa

11 निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची की तैयारियों एवं निर्वाचन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी 18 मण्डलायुक्तों को अगले वर्ष उत्तर…
mahila gram pradhan

योगीराज में ‘घूंघट’ से निकलकर गांव की सूरत बदल रहीं महिला ग्राम प्रधान

Posted by - July 25, 2023 0
लखनऊ। मिशन शक्ति (Mission Shakti) के तहत प्रदेश की महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार…

भाजपा विधायक की तिरंगा यात्रा में फ्री पेट्रोल की लूट, आपस में ही भिड़ गए कार्यकर्ता

Posted by - August 16, 2021 0
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी के कौशांबी जिले में भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें…