E-Transport

सीएम योगी ने अमेठी सड़क हादसे का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

220 0

अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मृतकों के शोक समताप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। घायलों के समुचित उपचार के भी आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश पर जिलाधिकारी निशा अनंत ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस का भी निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने डीप-फ्रीजर को संचालित रखने के निर्देश दिए तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा।

उल्लेखनीय है कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दो बजे के आसपास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार (सीवान) जिले को जा रही बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल है। सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

Related Post

Brajesh Pathak

जिस देश में खिलाड़ी आगे होते हैं, वह देश सर्वोच्च शिखर की तरफ अग्रसर होता हैः ब्रजेश पाठक

Posted by - January 4, 2026 0
वाराणसी: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित…
pension

वृद्धावस्था पेंशन के आधार सत्यापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे आगे

Posted by - September 26, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में वृद्धावस्था पेंशन योजना (Pension) में आधार सत्यापन की…