CM Yogi

सीएम योगी ने समाजवाद को बताया सबसे बड़ा पाखंड

408 0

लखनऊ। यूपी विधानसभा में बजट सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवाद को बहरूपिया ब्रांड बताया। उन्होंने कहा कि यह अमीरों को गरीब, गरीबों को गुलाम और बुद्धिजीवियों को बेवकूफ बनाता है। समाजवाद केवल नेताओं और उनके लोगों को शक्तिशाली बनाने का सबसे बड़ा पाखंड है। सीएम ने कहा कि समाजवाद दुनिया में कहीं भी समृद्धि लेकर नहीं आया है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने पूरी दृढ़ता से कहा कि ये देश रामराज्य से ही चलेगा और उत्तर प्रदेश का ये बजट रामराज्य की अवधारणा को पूरा करने और उसकी आधारशिला बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामराज्य की अवधारणा समाजवाद से नहीं सत्संकल्प और दृढ़इच्छा शक्ति से साकार होगी। इसमें भेदभाव नहीं, सबका साथ सबका विकास का मूलमंत्र समाहित होगा।

समाजवाद एक बहुरूपिया ब्रांड

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि समाजवाद एक बहुरूपिया ब्रांड है। इसके अलग-अलग रूप हैं। यहां लोकतांत्रिक समाजवाद है, प्रगतिशील समाजवाद है, प्रजातांत्रिक समाजवाद है और तो और पारिवारिक समाजवाद भी है। सीएम ने सवाल किया कि क्या से सब देश और प्रदेश का भला कर सकते हैं। ये केवल एक मृगतृष्णा है। भारत और उत्तर प्रदेश समाजवाद नहीं, बल्कि रामराज्य के भाव से आगे बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश रामराज्य की धरती है। यही रामराज्य की अवधारणा देश और प्रदेश में आर्थिक संपन्नता, विकासोन्मुख समाज, राजनीतिक अखंडता का निर्माण करके प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली ला सकता है। उत्तर प्रदेश राम, कृष्ण की जन्मभूमि है। यहां दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी है। दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन कुंभ यहीं प्रयागराज में आयोजित होता है। वैदिक परंपरा की भूमि नैमिषारण्य यहीं है। हमारे पास विंध्यवासिनी, पाटेश्वरी, शाकम्भरी जैसे शक्तिपीठ हैं।

गोरक्षपीठ ने कभी अपने मूल्यों और आदर्शों से समझौता नहीं किया

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि गोरक्षपीठ सदा से विदेशी आक्रांताओं को मुंहतोड़ जवाब देने का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। गोरक्षपीठ ने कभी अपने मूल्यों और आदर्शों से समझौता नहीं किया है। आगे भी नहीं करेगा। संत तुलसीदास की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग रामचरित मानस का विरोध कर रहे हैं उन्हें कम से कम डॉ राम मनोहर लोहिया का स्मरण कर लेना चाहिए कि आखिर प्रभु श्रीराम के लिए राममनोहर लोहिया ने क्या कहा था।

सदन की गरिमा का ख्याल विपक्ष को भी रखना होगा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सदन की गरिमा का ख्याल विपक्ष को भी रखना होगा। आक्षेप करेंगे तो आक्षेप का जवाब आक्षेप के रूप में ही होगा। प्रश्न टेढ़ा होगा तो जवाब भी टेढा ही मिलेगा। प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बने, ये हम सबका संकल्प होना चाहिए। यूपी को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में हम सभी को अपना योगदान देना होगा। यूपी देश की इकोनॉमी का ग्रोथ इंजन बनेगा। इसी जिम्मेदारी के साथ ग्लोबल इंन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ है।

Related Post

AK Sharma

पूर्व की सरकारों में ऊर्जा क्षेत्र में दुर्व्यवस्था, मोदी–योगी सरकार में हुए क्रांतिकारी सुधार: एके शर्मा

Posted by - March 14, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए के शर्मा (AK Sharma) ने सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर स्थित मंगलम मैरिज हॉल…
21 products of Uttar Pradesh got GI tag certificate

उत्तर प्रदेश के 21 उत्पादों को मिला GI टैग प्रमाण पत्र, बनारसी तबला और भरवा मिर्च भी शामिल

Posted by - April 11, 2025 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और शिल्प विरासत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Summit

बहराइच के लेजर रिजॉर्ट में होगा भव्य एक दिवसीय निवेश एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन

Posted by - January 3, 2023 0
बहराइच/लखनऊ। बाराबंकी में 10-12 फरवरी को होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 (GIS-23) के पहले हुए एक दिवसीय निवेशक एवं…
cm yogi

अटल जयन्ती की पूर्व संध्या पर सीएम योगी ने ‘साहित्यगंधा’ पुस्तिका का लोकार्पण किया

Posted by - December 24, 2021 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…