up cm yogi aditynath

28 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे CM योगी

661 0

वाराणसी। 28 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। प्रारंभिक प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह लगभग 9:00 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। यहां आने के साथ ही वह चोलापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 28 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वाराणसी में होंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

CM योगी ने संत रविदास की जयंती पर दी पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेग।. जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रारंभिक प्रोटोकॉल मिलने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और चोलापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करने के बाद हरहुआ स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे।

थाने का भी कर सकते हैं निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोलापुर थाने का भी निरीक्षण कर सकते हैं जिसे लेकर एसएसपी आज सुबह ही थाने पहुंचकर निरीक्षण कर चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरहुआ स्थित लोन में बैठक के बाद रोहनिया में बीजेपी के नए कार्यालय के उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। यहां कार्यालय में उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं और कुछ विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी। हालांकि अभी बैठक और स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री कल शाम में ही वाराणसी से रवाना हो जाएंगे।

Related Post

बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक

बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक में अयोध्या मामले में आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब बाबरी एक्शन कमेटी अगले कदम पर…

बसपा सुप्रीमो आज हुई 63 साल की, जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा जन्मदिन

Posted by - January 15, 2019 0
लखनऊ। अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन आज लखनऊ में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ हरियाणा,…
CM Yogi

महाराष्ट्र की तर्ज पर राजधानी लखनऊ-नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम लागू करेगी योगी सरकार

Posted by - January 9, 2020 0
लखनऊ। महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में योगी सरकार प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा प्रयोग करने जा रही है। राजधानी…
CM-YUVA Yojana

योगी सरकार में स्वरोजगार को मिला प्रश्रय, युवा रख रहे औद्योगिक क्रांति की नींव

Posted by - November 17, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को कौशल, पूंजी और बाजार से जोड़कर राज्य में सूक्ष्म व परंपरागत…